अशोक स्तंभ – श्रीफल जैन न्यूज़

संत शिरोमणि विद्यासागरजी महाराज के प्रथम समाधि दिवस पर केंद्र सरकार 100 रूपये का सिक्का जारी करेगीः भारत के राजपत्र में गजट नोटिफिकेशन जारी हुआ
जैन समाज के लिए यह अत्यंत ही हर्ष और उल्लास का विषय हैं कि श्रमण संस्कृति के समाधिष्ट महामहिम संत शिरोमणि दिगंबर जैन आचार्य विद्यासागरजी महा मुनिराज के प्रथम समाधि दिवस पर केंद्रीय सरकार के प्राधिकार के अधीन जारी करने के लिए टकसाल में रूपये 100 मूल्य वर्ग का सिक्का जारी किया जाएगा। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की यह पूरी खबर इंदौर से…

इंदौर। श्रमण संस्कृति के समाधिष्ट महामहिम संत शिरोमणि दिगंबर जैन आचार्य विद्यासागर महा मुनिराज के प्रथम समाधि दिवस पर केंद्रीय सरकार के प्राधिकार के अधीन जारी करने के लिए टकसाल में रूपये 100 मूल्य वर्ग का सिक्का जारी किया जाएगा। इस संबंध में ‘भारत का राजपत्र‘ में शुक्रवार जनवरी 31, 2025 को वित्त मंत्रालय द्वारा गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यह जैन जगत के लिए बहुत ही गौरवान्वित करने वाली खबर है।

प्रथम समाधि स्मृति दिवस पर सिक्का जारी

सभी को विदित है कि श्रमण संस्कृति के महामहिम संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागरजी महाराज का प्रथम समाधि स्मृति दिवस दिनाँक 6 फरवरी 2025 को है। उनके स्मृति स्वरूप भारत सरकार द्वारा 100 रूपये का सिक्का जारी किया जा रहा है। राजपत्र में घोषित किया। इस सिक्के का आकार वृताकार 44 मिली मीटर का होगा इसमें चतुर्थक मिश्र धातु का उपयोग किया जाएगा जिसमें चांदी 50 प्रतिशत तांबा 40 प्रतिशत, निकिल 5 प्रतिशत, जस्ता 5 प्रतिशत होगा।

सिक्के का पूर्ण विवरण

सिक्के के अग्रभाग में मध्य में अशोक स्तंभ का चिन्ह स्तंभ शीर्ष होगा। जिसके नीचे ‘सत्यमेव जयते‘ लेख उत्कीर्णित होगा। उसकी बांई परिधि पर देवनागरी लिपि में ‘भारत‘ शब्द और दाएं परिधि पर अंग्रेजी में “INDIA” शब्द होगा। सिंह स्तंभ शीर्ष के नीचे रुपए का प्रतीक चिन्ह रूपये अंतरराष्ट्रीय अंकों में अंकित मूल्य 100 भी लिखा हुआ होगा। सिक्के के पृष्ठ भाग में संत शिरोमणि दिगंबर जैनाचार्य विद्यासागर महा मुनिराज का चित्र होगा । चित्र की बाई तरफ कमंडल (भारत की परंपरागत जल पात्र) और दाएं तरफ ‘पिच्छी‘ का चित्र होगा। सिक्के की ऊपरी परिधि पर देवनागरी लिपि में ‘संत शिरोमणि दिगम्बर जैनाचार्य विद्यासागर महामुनिराज‘ वर्णित होगा। एवं अंग्रेजी में “SANT SHIROMANI DIGAMBAR JAINACHARYA VIDYASAGAR MAHAMUNIRAJ” वर्णित होगा।

सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया

श्रमण संस्कृति के महामहिम संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागरजी महाराज का प्रथम समाधि स्मृति दिवस दिनाँक 6 फरवरी 2025 को है। इससे पूर्व ही केन्द्र सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा यह खुशखबरी देने हेतु सम्पूर्ण जैन समाज इससे गौरवान्वित महसूस करता है वरन् केन्द्र सरकार व वित्त मंत्रालय का आभार भी व्यक्त करता है। सरकार ने एक तरह से संत शिरोमणि के प्रति अपना सम्मान प्रकट किया है।

पार्श्वनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक दिवस कल
न्यूज़ सौजन्य -सन्मति जैन

सनावद। जैन समाज के तेईसवें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक 4 अगस्त को मोक्ष सप्तमी के रूप में मनाया जाएगा। सन्मति जैन काका ने बताया कि इस अवसर पर श्री दिगंबर पार्श्वनाथ बड़ा जैन मंदिर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी कड़ी में गुरुवार को प्रातः 7:00 बजे श्रीजी का पंचामृत अभिषेक, शांतिधारा,संगीतमय पूजन पश्चात निर्वाण लाडू अर्पण, प्रातः 9:00 बजे श्री पार्श्वनाथ मंडल विधान एवं रात्रि 8:00 बजे संगीतमय आरती व भक्ति का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य निर्वाण लाडू चढ़ाने का सौभाग्य बोली द्वारा व 22 अन्य लाडू चढ़ाने का सौभाग्य समाज जनों को प्राप्त होगा।

नया दावा-अशोक स्तंभ नहीं, बल्कि ‘मनोज्ञ स्तंभ’
श्रीफल न्यूज के लिए प्रकाश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

जयपुर।  इतिहास में अब तक यही मान्यता रही है कि सम्राट अशाेक ने बिहार के वैशाली जिले में भगवान बुद्ध की स्मृति में सिंह वाले स्तम्भ का निर्माण कराया था। लेकिन, अब इसे लेकर एक नया दावा सामने आया है। उत्खनन में मिले पुरातात्विक अवशेषों पर शाेध कर रहे जैन दार्शनिकों ने दावा किया है कि यह अशोक स्तंभ भगवान बुद्ध नहीं, बल्कि भगवान महावीर की दीक्षा की स्मृति में बनाया गया ‘मनोज्ञ स्तंभ’ है।

वैसे तो बिहार का वैशाली जिला अपने आप में विशद इतिहास को समेटे हुए है। वैशाली से ही गणतांत्रिक शासन व्यवस्था की शुरुआत की गई थी। ऐसे में विश्व को सर्वप्रथम गणतंत्र का पाठ पढ़ाने वाला जिला वैशाली ही है। यह भूमि महावीर स्वामी की जन्मभूमि और भगवान बुद्ध की कर्मभूमि भी है। वैशाली के बासोकुंड गांव के पास कुंडलपुर में भगवान महावीर स्वामी का जन्म हुआ था। अब इस भूमि पर भगवान महावीर का भव्य मंदिर बना हुआ है। वैशाली बौद्धों के लिए भी पवित्र भूमि है क्योंकि यहीं पर बुद्ध ने अपने निर्वाण की घोषणा भी की थी।

इतिहासकार सच्चिदानंद चौधरी की किताब के हवाले से वैशाली इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च के डाॅ आरसी जैन और वैशाली के महावीर पुस्तक के संपादक राजेन्द्र जैन ने बताया है कि महावीर ने ज्ञातृ वन में 12 वर्ष तप के बाद राजा बकुल के भवन में प्रथम आहार किया था। इस भवन के अवशेष एक सिंह वाले स्तंभ के पास मिले हैं। दावा है कि अशाेक ने महावीर की स्मृति में यह स्तंभ बनवाया था।

स्तंभ पर एक ही सिंह बड़ा सबूत

जैन दार्शनिकों का तर्क है कि भगवान महावीर का प्रतीक चिह्न एक सिंह है और वैशाली के प्रसिद्ध अशोक स्तंभ में भी एक ही सिंह है। जबकि बुद्ध से जुड़े स्थलों पर प्रतीक चिह्नों में सिंह की संख्या चार है। महावीर के जन्मस्थल की मिट्टी काे अहिल्य माना जाता है। यानी ऐसी भूमि जहां हल नहीं चलाया जा सकता। इसलिए इसके आसपास के स्थान पर कभी हल नहीं चलाया गया। इन सब साक्ष्य के मद्देनजर उपरोक्त दावा किया गया है।