अशोक वृक्ष – श्रीफल जैन न्यूज़

16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ का ज्ञान कल्याणक 29 दिसंबर को: पौष शुक्ल दशमी को तिथि को हुआ था केवल ज्ञान
जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ का ज्ञान कल्याणक इस बार 29 दिसंबर को आ रहा है। भगवान शांतिनाथ ने पौष शुक्ल दशमी तिथि को केवल ज्ञान प्राप्त किया था। जैन धर्म ग्रंथों के अनुसार भगवान शांतिनाथ जी का ज्ञान कल्याणक (केवलज्ञान) पौष मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि को हुआ था। श्रीफल जैन न्यूज की विशेष श्रृंखला में आज पढ़िए, उपसंपादक प्रीतम लखवाल की यह संकलित और संपादित रिपोर्ट…

इंदौर। जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ का ज्ञान कल्याणक इस बार 29 दिसंबर को आ रहा है। भगवान शांतिनाथ ने पौष शुक्ल दशमी तिथि को केवल ज्ञान प्राप्त किया था। जैन धर्म ग्रंथों के अनुसार भगवान शांतिनाथ जी का ज्ञान कल्याणक (केवलज्ञान) पौष मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि को हुआ था। जब उन्होंने हस्तिनापुर के पास सहस्राम्रवन में अशोक वृक्ष के नीचे कठोर तपस्या के बाद केवल ज्ञान प्राप्त किया और लोकालोक के सभी पदार्थों को जाना, जिससे उन्हें दिव्य वाणी (देशना) के माध्यम से उपदेश देने और समवशरण की रचना का अवसर मिला। जिससे कई जीव मोक्ष मार्ग की ओर बढ़े। यहां यह भी उल्लेखित है कि दीक्षा के एक वर्ष बाद कठोर तपस्या के बाद नंदिवृक्ष (अशोक वृक्ष) के नीचे उन्हें लोकालोक का संपूर्ण ज्ञान प्राप्त हुआ और वे सभी 18 दोषों से रहित हो गए। देवताओं ने आकर समवशरण (दिव्य सभा मंडप) की रचना की, और जहां प्रभु ने अपनी दिव्य वाणी (देशना) से उपदेश दिया। भगवान शांतिनाथ जी के 36 गणधर (प्रमुख शिष्य) हुए। जिनमें चक्रायुध प्रमुख थे। जिन्होंने प्रभु की वाणी को जन-जन तक पहुंचाया। इस ज्ञान कल्याणक से मोक्षमार्ग पुर्नस्थापित हुआ और अनेक जीवों ने दीक्षा लेकर मोक्ष प्राप्त किया। भगवान शांतिनाथ, जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर हैं और उनका ज्ञान कल्याणक जैन धर्म में शांति, अहिंसा और आत्म-कल्याण के प्रतीक के रूप में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस तिथि को भगवान शांतिनाथ जी का ज्ञान कल्याणक शहर के दिगंबर जैन मंदिरों के अतिरिक्त देश भर में भी पांरपरिक धार्मिक उल्लास और पूर्ण भक्ति भावना के साथ मनाया जाता है। इस दिन मंदिरों में विशेष अर्चना के साथ अभिषेक, शांतिधारा पाठ का आयोजन किया जाता है। भगवान शांतिनाथ जी के संदेशों को स्मरण कर धर्म आराधना की जाती है।

19वें तीर्थंकर भगवान मल्लिनाथ जी का गर्भ कल्याण: भगवान का गर्भ कल्याणक तिथि के अनुसार इस बार 30 मार्च को
जैन धर्म के 19वें तीर्थंकर भगवान श्री मल्लिनाथ जी का गर्भ कल्याणक 30 मार्च रविवार को पारंपरिक धार्मिक श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। भगवान का गर्भ कल्याणक कैलेंडर तिथि के अनुसार चैत्र शुक्ल एकम को आ रहा है। इस दिन भगवान के अभिषेक, शांतिधारा, विधान, पूजन, आरती आदि के कार्यक्रम जिनालयों में किए जाएंगे। श्रीफल जैन न्यूज की विशेष श्रृंखला में आज उपसंपादक प्रीतम लखवाल की यह संयोजित प्रस्तुति पढ़िए…

इंदौर। जैन धर्म के 19वें तीर्थंकर भगवान मल्लिनाथ जी ने अपनी माता रक्षिता देवी के गर्भ में चैत्र शुक्ल एकम के दिन अपराजित विमान से प्रवेश किया। भगवान का गर्भ कल्याणक तिथि अनुसार इस बार 30 मार्च रविवार को आ रहा है। इस दिन देशभर के जिनालयों, चैत्यालयों समेत दिगंबर जैन मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। यह तो सभी को ज्ञात है कि जिन धर्म भारत का प्राचीन धर्म और संप्रदाय है। जैन धर्म के उन्नीसवें तीर्थंकर भगवान श्री मल्लिनाथ जी ने चैत्र शुक्ल एकम के दिन अपनी माता के गर्भ में प्रवेश किया। भगवान का जन्म मिथिलापुरी के इक्ष्वाकुवंश में मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष एकादशी को अश्विन नक्षत्र में हुआ था। इनकी माता रक्षिता देवी और पिता राजा कुंभराज थे। इनके शरीर का वर्ण नीला था जबकि, इनका चिन्ह कलश था। इनके यक्ष का नाम कुबेर और यक्षिणी का नाम धरणप्रिया देवी था। जैन धर्मावलंबियों के अनुसार भगवान श्री मल्लिनाथ जी स्वामी के गणधरों की संख्या 28 थी। जिनमें अभीक्षक स्वामी इनके प्रथम गणधर थे।

भगवान को केवल ज्ञान की प्राप्ति

19 वें तीर्थंकर भगवान श्री मल्लिनाथ जी ने मिथिलापुरी में मार्गशीर्ष माह शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को दीक्षा की प्राप्ति की थी और दीक्षा प्राप्ति के 2 दिन बाद खीर से इन्होनें प्रथम पारण किया था। दीक्षा प्राप्ति के बाद एक दिन-रात तक कठोर तप करने के बाद भगवान श्री मल्लिनाथ जी को मिथिलापुरी में ही अशोक वृक्ष के नीचे कैवल्यज्ञान की प्राप्ति हुई थी।

भगवान श्री मल्लिनाथजी का निर्वाण

भगवान श्री मल्लिनाथ जी ने हमेशा सत्य और अहिंसा का अनुसरण किया और अनुयायियों को भी इसी राह पर चलने का संदेश दिया। फाल्गुन माह शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को 500 साधुओं के संग इन्होंने सम्मेद शिखर पर निर्वाण (मोक्ष) प्राप्त किया था।

भगवान मल्लिनाथ का इतिहास

भगवान का चिन्हः- उनका चिन्ह कलश है

जन्म स्थानः- मिथिलानगरी

जन्म कल्याणकः- मगसिर शुक्ल 11

केवल ज्ञान स्थानः- पौष कृष्ण 2, श्वेतवन

दीक्षा स्थानः- श्वेतवन

पिताः-महाराजा कुंभराज

माताः-महारानी प्रजावती

देहवर्णः- तप्त स्वर्ण सदृश

मोक्षः- फाल्गुन शुक्ल 5, सम्मेद शिखर पर्वत

भगवान का वर्णः- क्षत्रिय (इश्वाकू वंश)

लंबाई और ऊंचाई- 40 धनुष

आयुः- पचपन हजार (55000)वर्ष