अमृत भारत स्टेशन स्कीम – श्रीफल जैन न्यूज़

भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा को मिला दिव्य स्वरूप: महावीर जी स्टेशन पर जैन समाज की धार्मिक सांस्कृतिक पहचान बनी
श्रीमहावीरजी रेलवे स्टेशन पर छतरी निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा को दिव्य स्वरूप मिला है। श्रीमहावीरजी रेलवे स्टेशन महावीर स्वामी प्रतिमा आस्था का नया केंद्र बन चुकी है। महावीरजी से पढ़िए, यह खबर…

महावीरजी। श्रीमहावीरजी रेलवे स्टेशन पर छतरी निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा को दिव्य स्वरूप मिला है। श्रीमहावीरजी रेलवे स्टेशन महावीर स्वामी प्रतिमा आस्था का नया केंद्र बन चुकी है। अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत जैन समाज की धार्मिक सांस्कृतिक पहचान बनी है। श्रीमहावीरजी रेलवे स्टेशन महावीर स्वामी प्रतिमा अब केवल एक धार्मिक प्रतीक नहीं, बल्कि श्रद्धा, संस्कृति और सौंदर्य का भव्य संगम बनती जा रही है। केंद्र सरकार द्वारा अमृत भारत स्टेशन स्कीम के अंतर्गत स्टेशन परिसर में किए जा रहे विकास कार्यों ने इस ऐतिहासिक धार्मिक स्थल को नई पहचान प्रदान की है। स्टेशन प्रांगण के गोल सर्कल में स्थापित भगवान महावीर स्वामी की 42 इंच ऊँची ताम्र प्रतिमा अब एक सुंदर और भव्य छतरी के नीचे विराजमान है। जिससे प्रतिमा की गरिमा और आस्था दोनों और अधिक प्रखर हो गई हैं।

अमृत भारत स्टेशन स्कीम से बदली स्टेशन की तस्वीर

भारत सरकार की महत्वाकांक्षी अमृत भारत स्टेशन स्कीम के अंतर्गत देशभर के प्रमुख रेलवे स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं, सौंदर्यीकरण और सांस्कृतिक पहचान से जोड़ा जा रहा है। इसी क्रम में श्रीमहावीरजी रेलवे स्टेशन पर भी विकास कार्य तेज़ी से प्रगति पर हैं। इस योजना का उद्देश्य केवल यात्री सुविधाओं में वृद्धि करना ही नहीं, बल्कि स्थानीय संस्कृति, धार्मिक विरासत और सामाजिक भावनाओं को भी संरक्षित करना है। धर्म समाज प्रचारक नितिन जैन ने बताया कि भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा के ऊपर बंशी पहाड़पुर के प्रसिद्ध पत्थरों से निर्मित सुंदर छतरी का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। यह छतरी न केवल स्थापत्य कला का उत्कृष्ट उदाहरण है, बल्कि जैन धर्म की सादगी, तप और शांति के संदेश को भी दर्शाती है। छतरी लगने के बाद गोल सर्कल का संपूर्ण स्वरूप और अधिक आकर्षक हो गया है। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र जैन नृपत्या ने बताया कि प्रतिमा की सुरक्षा और सौंदर्य को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। गोल सर्कल के चारों ओर स्टील रेलिंग,प्रतिमा की सुरक्षा हेतु टफन ग्लास, सर्कल के भीतर डेकोरेटिव लाइटिंग, लाइटिंग व्यवस्था पूरी होने के बाद रात्रि के समय स्टेशन परिसर अत्यंत मनोहारी और दिव्य दृश्य प्रस्तुत करेगा। अमृत भारत स्टेशन स्कीम के अंतर्गत किए जा रहे ये कार्य न केवल रेलवे अधोसंरचना को सशक्त बना रहे हैं, बल्कि जैन धर्म संस्कृति को भी राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिला रहे हैं।

इन सभी गणमान्यजनों ने व्यक्त किया आभार

राष्ट्रीय शिरोमणि संरक्षिका पुष्पा कासलीवाल, मनोहर झांझरी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, फेडरेशन), फेडरेशन के महासचिव विनय जैन, फेडरेशन कोषाध्यक्ष अश्विन कासलीवाल एवं निवर्तमान अध्यक्ष राकेश विनायका के साथ महाकौशल विंध्य रीजन के अध्यक्ष सीए मनोज साधना जैन, सचिव हेमंत सपना जैन, कोषाध्यक्ष सुनील चित्रा घीया, मेन ग्रुप के अध्यक्ष मुल्कराज बादशा, रीजन के अंतर्गत समस्त जैन सोशल ग्रुपों के अध्यक्ष, सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं राष्ट्रीय मीडिया संयोजक नितिन जैन ने कहा कि श्रीमहावीरजी रेलवे स्टेशन को यह अनुकरणीय सौगात देकर केंद्र सरकार ने जैन धर्म संस्कृति को गौरवान्वित किया है। इस पहल के लिए दिगंबर जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवियों ने सरकार का आभार व्यक्त किया।

श्रीमहावीरजी रेलवे स्टेशन के बाहर छतरी तैयार: अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत किए जा रहे विकास कार्य
श्रीमहावीरजी रेलवे स्टेशन पर भारत सरकार द्वारा अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत किए जा रहे विकास कार्य तेजी से प्रगति पर हैं। इसी क्रम में श्री महावीरजी रेलवे स्टेशन प्रांगण के गोल सर्कल में स्थापित भगवान महावीर स्वामी की 42 इंच ऊंची ताम्र प्रतिमा अब और भी भव्य स्वरूप में नजर आने वाली है। हिंडौनसिटी से पढ़िए, यह खबर…

हिंडौन सिटी/पटोदा। श्रीमहावीरजी रेलवे स्टेशन पर भारत सरकार द्वारा अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत किए जा रहे विकास कार्य तेजी से प्रगति पर हैं। इसी क्रम में श्री महावीरजी रेलवे स्टेशन प्रांगण के गोल सर्कल में स्थापित भगवान महावीर स्वामी की 42 इंच ऊंची ताम्र प्रतिमा अब और भी भव्य स्वरूप में नजर आने वाली है। राजेश जैन दद्दू ने कहा कि प्रतिमा के ऊपर बंशी पहाड़पुर के प्रसिद्ध पत्थरों से निर्मित सुंदर छतरी का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। जिससे भगवान महावीर स्वामी जी की प्रतिमा की गरिमा और धार्मिक आस्था और अधिक निखर गई है। छतरी के निर्माण से गोल सर्किल का सौंदर्य बढ़ा है और यह क्षेत्र यात्रियों के आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र जैन नृपत्या ने बताया कि सुरक्षा और सुंदरता को ध्यान में रखते हुए गोल सर्किल के चारों ओर स्टील रैलिंग लगाई जाएगी। साथ ही भगवान महावीर की प्रतिमा की सुरक्षा के लिए टफन ग्लास भी लगाया जाएगा। इसके अतिरिक्त सर्किल के भीतर डेकोरेटिव लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है। लाइटिंग लगने के बाद रात्रि के समय स्टेशन प्रांगण और अधिक आकर्षक एवं मनोहारी दिखाई देगा। अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत हो रहे ये कार्य न केवल स्टेशन की सुविधाओं में वृद्धि कर रहे हैं, बल्कि धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को भी सशक्त बना रहे हैं।

अमृत भारत योजना का स्वागत एवं सरकार का दिगंबर जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. जैनेन्द्र जैन, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी, टीके वेद हंसमुख गांधी, सुशील पांड्या, मयंक जैन, भूपेंद्र जैन एवं फेडरेशन की राष्ट्रीय शिरोमणि संरक्षिका पुष्पा कासलीवाल, रेखा जैन श्रीफल एवं मुक्ता जैन आदि ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्री महावीरजी रेलवे स्टेशन पर यह अनुकरणीय सौगात देकर जैन धर्म संस्कृति को गौरवान्वित किया है।