अभिनंदनोदय तीर्थ – श्रीफल जैन न्यूज़

पाण्डुकशिला पर श्रद्धालुओं ने किया श्री जी का अभिषेक : विमान जी में विराजित होकर निकली श्री जी की शोभायात्रा
भगवान महावीर के जन्मोत्सव के अवसर पर अभिनंदनोदय तीर्थ से श्री जी की भव्य शोभायात्रा वर्णी जैन कॉलेज की भूमि स्थित पाण्डुकशिला पर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने श्री जी का अभिषेक कर धर्मलाभ प्राप्त किया। आज प्रातःकाल अभिनंदनोदय तीर्थ से विमान जी में विराजित श्री जी की शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निर्धारित मार्ग से होते हुए श्री वर्णी जैन कॉलेज की भूमि स्थित पाण्डुकशिला पर पहुंची। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…

ललितपुर। भगवान महावीर के जन्मोत्सव के अवसर पर अभिनंदनोदय तीर्थ से श्री जी की भव्य शोभायात्रा वर्णी जैन कॉलेज की भूमि स्थित पाण्डुकशिला पर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने श्री जी का अभिषेक कर धर्मलाभ प्राप्त किया। आज प्रातःकाल अभिनंदनोदय तीर्थ से विमान जी में विराजित श्री जी की शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निर्धारित मार्ग से होते हुए श्री वर्णी जैन कॉलेज की भूमि स्थित पाण्डुकशिला पर पहुंची। यहां श्रेष्ठी नरेन्द्र जैन राजश्री के मार्गदर्शन में अभिषेक, शांतिधारा आदि की मांगलिक क्रियाएं सम्पन्न हुईं। इसमें संयोजक सनत जैन खजुरिया, कोषाध्यक्ष सीए सौरभ जैन, सनत कुमार, राजीव कुमार, आलोक जैन लागौन, शिक्षक पुष्पेन्द्र जैन, देवाश जैन मडावरा, जैन पंचायत के ऑडिटर पं. पवन जैन, अमित जैन, अंतिम जैन, सनत कुमार, ललित कुमार खनियाधाना, प्रकाश चंद जैन सतरवांस सहित परिवारजनों का विशेष योगदान रहा।

श्री जी के अभिषेक के उपरांत आरती रूपचंद जिनेन्द्र जैन गौरा परिवार द्वारा भक्तिपूर्वक की गई। कार्यक्रम के प्रारंभ में पंचायत समिति के पदाधिकारियों ने आचार्य श्रेष्ठ विद्यासागर महाराज के चित्र का अनावरण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। मंगलाचरण पलक जैन द्वारा श्रद्धापूर्वक प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर जैन पंचायत के अध्यक्ष डॉ. अक्षय टडैया ने वर्णी कॉलेज की भूमि पर भव्य शिक्षा संस्थान की स्थापना का संकल्प दोहराया। उन्होंने वर्णी कॉलेज भूमि की विवादित स्थिति से अवगत कराते हुए कहा कि शीघ्र ही जैन समाज इस भूमि पर जनहित में कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत शिक्षा का एक केंद्र स्थापित कर सर्व समाज के हित में कार्य करेगा।

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री आकाश जैन द्वारा किया गया। इस अवसर पर जैन पंचायत द्वारा धार्मिक आयोजन समिति के संयोजक प्रतीक इमलिया एवं राकेश जैन ‘रिंकू’ को महावीर जयंती के आयोजन में दिए गए योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंत्री कैप्टन राजकुमार जैन, अभिनंदनोदय तीर्थ प्रबंधक मोदी पंकज जैन, अशोक दैलवारा, शीलचंद अनौरा, महेन्द्र मडवैया, श्रेयांस जैन गदयाना, प्रफुल्ल कुमार दैलवारा, पंकज जैन सिमरा, अमित जैन पुल्ली, अनंत सराफ, राजकुमार सराफ, महेन्द्र पंचमनगर, भागचंद मोदी, सुनील जरावली, पुष्पेन्द्र सिंघई, शिखरचंद जैन बंट, सुनील सराफ, संतोष जैन गदयाना सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

आयोजन स्थल पर जैन मिलन सिविल लाइन एवं जैन बैंकर्स फोरम द्वारा मिष्ठान वितरण किया गया, जबकि श्री विद्यासागर व्यायामशाला, ललितपुर का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के उपरांत श्री जी को पुनः विमान जी में विराजित कर निर्धारित मार्ग से अभिनंदनोदय तीर्थ ले जाया गया, जहां उन्हें मंदिर में विधिवत विराजमान किया गया। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु जय-जयकार करते हुए शोभायात्रा में सम्मिलित रहे।

मुनि श्री सुधासागरजी ससंघ का अभिनंदनोदय तीर्थ से पदविहार: मुनिसंघ का 27 को होगा जाखलौन में प्रवेश
मुनिश्री सुधासागरजी महाराज ससंघ का अभिनंदनोदय तीर्थ से देवोदय तीर्थ देवगढ़ के लिए पद विहार हुआ। सैकडों की संख्या में श्रद्धालु पदविहार में सम्मलित हुए। श्रावकों ने रंगोली सजाई पादप्रक्षालन कर मुनि श्री से आर्शीवाद ग्रहण किया। इसके पूर्व मुनि श्री सुधासागर महाराज, मुनि श्री निरापद सागर महाराज एवं संघस्थ एलक क्षुल्लक महाराज ने अभिनंदनोदय तीर्थ के दर्शन किए। ललितपुर से पढ़िए, यह खबर…

ललितपुर। मुनिश्री सुधासागरजी महाराज ससंघ का अभिनंदनोदय तीर्थ से देवोदय तीर्थ देवगढ़ के लिए पद विहार हुआ। सैकडों की संख्या में श्रद्धालु पदविहार में सम्मलित हुए। श्रावकों ने रंगोली सजाई पादप्रक्षालन कर मुनि श्री से आर्शीवाद ग्रहण किया। इसके पूर्व मुनि श्री सुधासागर महाराज, मुनि श्री निरापद सागर महाराज एवं संघस्थ एलक क्षुल्लक महाराज ने अभिनंदनोदय तीर्थ के दर्शन किए। इसके बाद गाजे बाजे के साथ पदविहार हुआ जिसमें गाजे बाजे के साथ नवयुवक सम्मलित हुए। बाल मंडल का दिव्यघोष, महिला मंडल में सैकडों की संख्या में मंगलगान करते हुए श्रविकाए मुनि श्री के साथ पद विहार कर रही थी। हाथी पर सवार श्रावक ध्वज पताकाए लेकर शोभायात्रा में सम्मलित रहे थे। शोभायात्रा अभिनंदनोदय तीर्थ से स्टेशन तिराहा होते हुए देवगढ़ की ओर आगे बढ़ी, जिनके साथ अपार जनसमुदाय रहा। देवगढ़ रोड स्थित मुडरा पेट्रोल पंप के सामने राजेन्द्र जैन,अंकित राजकल्प थनवारा की भूमि पर नवीन मंदिर संतशाला के निर्माण हेतु भूमि पूजन मुनिसंघ के आशीर्वाद और सानिध्य में हुआ। रात्रि में जिज्ञासा समाधान केपीएस महाविद्यालय परिसर में हुआ। जहां से प्रातःकाल मुनिसंघ का पदविहार जाखलौन के लिए होगा। जिसको लेकर जैन समाज में अपूर्व उत्साह है और अगुवाई की तैयारियां व्यापक स्तर से की गई हैं।

मुनि श्री के पदविहार में प्रमुख रूप से शामिल रहे…

जैन पंचायत के अध्यक्ष डॉ. अक्षय टडैया, महामंत्री आकाश जैन, देवोदय तीर्थ अध्यक्ष अनिल जैन अंचल, महामंत्री सीए संजीव जैन, प्रबंधक मोदी पंकज जैन, अशोक जैन दैलवारा, धन्यकुमार जैन एड, अखिलेश जैन गदयाना, राजीव जैन लकी, मीडिया प्रभारी अक्षय अलया, सौरभ जैन पीलू,नरेन्द्र जैन छोटे पहलवान, गौरव जैन टोनू, संजय रसिया, संजीव सौरया, जिनेन्द्र जैन डिस्को, संजीव जैन ममता स्पोर्ट्स, अविनाश जैन गदयाना, श्रयांस जैन, मनोज जैन बबीना, शिक्षक पुष्पेन्द्र जैन, विजय जैन कल्लू, मनोज जैन पत्रकार समेत सैकडों लोग शामिल रहे।

अभिनंदनोदय तीर्थ में संतशाला का शिलान्यास : विद्यालय को उच्चीकृत कर विभिन्न संकायों के लिए मुनि श्री ने दिया मार्गदर्शन
अभिनंदनोदय तीर्थ में बुधवार प्रातःकाल मुनिश्री सुधासागरजी महाराज के ससंघ सानिध्य में संतशाला की आधारशिला रखी गई। ललितपुर से पढ़िए, यह खबर…

ललितपुर। अभिनंदनोदय तीर्थ में बुधवार प्रातःकाल मुनिश्री सुधासागरजी महाराज के ससंघ सानिध्य में संतशाला की आधारशिला रखी गई। जिसका पुण्यार्जन सेठ शिखरचंद सुरेन्द्र कुमार किसलवास द्वारा किया गया। मंत्रोच्चार के साथ जयकुमार शास्त्री ने मुनि श्री के आशीर्वाद से पूजन के बाद शिलान्यास कराया। इसके पूर्व मुनि श्री ने प्रातःकाल चन्द्रप्रभु जिनालय डोडाघाट के दर्शन किए। इसके बाद सुधासागर कन्या इंटर कॉलेज पहुंचे। जहां विद्यालय परिवार ने मुनि श्री के पाद प्रक्षालन कर आर्शीवाद ग्रहण किया। विद्यालय को उच्चीकृत कर विभिन्न संकायों के लिए मुनि श्री ने मार्गदर्शन किया। मुनि संघ की अगुवाई विनम्र बाल मंच द्वारा दिव्यघोषों के साथ की गई। द्वारे-द्वारे श्रद्धालुओं ने रंगोली सजाई और पाद प्रक्षालन कर आशीर्वाद ग्रहण किया।

जिज्ञासा समाधान अभिनंदनोदय तीर्थ में हुआ

नगर के पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन अटामंदिर में मुनि श्री सुधासागर महाराज के मुखारविंद से शांतिधारा का पुण्यार्जन प्रमोद कुमार, गौरव जैन पाय एवं सोमचंद,संजीव कुमार, राजीव जैन लकी परिवार द्वारा किया गया। इस दौरान भगवान बाहुबलि की वेदिका पर अभिषेक शांतिधारा की व्यवस्थाओं के लिए वीरेन्द्र जैन कड़की, प्रमोद जैन गुरसौरा, प्रकाश जैन अनमोल के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई। मुनि श्री ने जैन अटामंदिर द्वारा क्रय की गई भूमि का अवलोकन किया और जैन पंचायत की मौजूदगी में भूमि का नामकरण विद्या सुधा वाटिका सर्वसम्मति से हुआ तथा अगामी कार्ययोजना के लिए आशीर्वाद प्रदान किया। संचालन महामंत्री आकाश जैन एवी गैस द्वारा किया गया। मुनि श्री सुधासागर महाराज को भक्ति पूर्वक आहारदान का पुण्यार्जन सिंघई शीलचंद राजीव अनौरा परिवार को मिला। सायंकाल जिज्ञासा समाधान अभिनंदनोदय तीर्थ में हुआ। जहां श्रावकों ने अपनी शंकाओं का समाधान पाया। इसके बाद गुरुभक्ति हुई जिसमें श्रावकों ने सम्मलित होकर आरती की और भक्ति में झूमे।

यह समाज जन मौजूद रहे

इस मौके पर जैन पंचायत के अध्यक्ष डॉ. अक्षय टडैया, महामंत्री आकाश जैन, संयोजक सनत खजुरिया, सीए सौरभ जैन प्रबंधक मोदी पंकज जैन, अशोक जैन दैलवारा, मनोज जैन बबीना, अजय जैन गंगचारी, वीरचंद सराफ, प्रमोद जैन पाय, शिक्षक प्रफुल्ल जैन, संजीव जैन लकी, अखिलेश गदयाना, धन्यकुमार जैन एड, प्रधानाचार्य कल्पना जैन, मीडिया प्रभारी अक्षय अलया, सौरभ जैन पीलू, नरेन्द्र जैन छोटे पहलवान, संजय रसिया, संजीव सौरया आदि मौजूद रहे।

महावीर जयंती पर रहेगी शराबबंदी

दिगम्बर जैन महासमिति ललितपुर महरौनी संभाग ने बुधवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर 30 मार्च को महावीर जयंती पर अंडा, मांस, मछली, शराब की बिक्री को प्रतिबंधित किए जाने की मांग की। इस आशय का ज्ञापन देते हुए संभाग के अध्यक्ष महेन्द्र जैन मडवैया एडवोकेट ने बताया कि जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्मोत्सव पर ऐसी दुकानों पर विक्रय प्रतिबंधित की जाए। इस संबंध में अपर जिला मजिस्टेट ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को निर्देशित किया है 30 मार्च को महावीर जयंती पर शराब, अंडा, मांस, मछली की बिक्री को प्रतिबंधित किए जाने के संबंध में कार्रवाई करें। ज्ञापन देने वालें में कार्य अध्यक्ष राजकुमार जैन मोदी, महामंत्री ब्रजकिशोर जैन एड, संतोष गोयल, उत्तमचंद जैन, अरूण जैन, संतोष वत्सल, कामरेड जिनेन्द्र जैन, अवनीश बुखारिया, महेश अमरा, अक्षय कुमार जैन आदि प्रमुख रहे।

1008 कलशों से हुआ अभिनंदननाथजी का महा मस्तिकाभिषेक : अभिषेक में उमड़ा अपार श्रद्धा का सैलाब
अभिनंदनोदय तीर्थ पर मंगलवार को प्रातःकाल मूलनायक अभिनंदननाथ भगवान का महामस्तिकाभिषेक मुनि सुधासागरजी महाराज के ससंघ सानिध्य में 1008 कलशों से श्रद्धालुओं द्वारा किया। प्रथम बार हुए महामस्तिकाभिषेक देखने श्रद्धालुओं की अपार भीड उमड़ी। ललितपुर से पढ़िए, यह खबर…

ललितपुर। अभिनंदनोदय तीर्थ पर मंगलवार को प्रातःकाल मूलनायक अभिनंदनाथ भगवान का महामस्तिकाभिषेक मुनि सुधासागरजी महाराज के ससंघ सानिध्य में 1008 कलशों से श्रद्धालुओं द्वारा किया। प्रथम बार हुए महामस्तिकाभिषेक देखने श्रद्धालुओं की अपार भीड उमड़ी। इस मौके पर मुनि सुधासागर महाराज ने कहा कि प्रभु हमारे इष्ट हैं इनको स्वीकारो। सुख दुख में प्रभु के चरणों में आओ और इनकी शक्ति को पहचानो। चिकित्सक जहां शरीर का इलाज करता है तो वहीं प्रभु के चरणों में कर्मों का क्षय होता है, जिसको समझो और धर्म से जुडो। मुनि श्री ने कहा कि जहाँ हम सारी दुनिया को भक्तामर की शक्ति बता रहे वहीं अभिनंदनोदय तीर्थ में अनंतकालीन भक्तामर में पहुंचकर अपना कल्याण करो अनंत पुण्य का संचय होगा।

मूलनायक अभिनंदननाथ भगवान का प्रथम अभिषेक विकास जैन करमई द्वारा किया गया। जबकि मुनि श्री के मुखारविन्द से शांतिधारा का पुण्यार्जन महेन्द्र कुमार, प्रभात कुमार, संदीप सर्राफ परिवार ने किया। इसके उपरान्त सैकड़ों की संख्या में उपस्थित धर्मालुओं ने कलशाभिषेक किया। मुनि श्री के सानिध्य में मूलनायक जिनालय, चौबीसी एवं नंदीश्वर द्वीप के यज्ञनायक महायज्ञनायक के लिए डॉ. अक्षय टडैया, जिनेन्द्र जैन डिस्को, अनिल जैन अंचल, भगवानदास कैलगुवा, सुरेश जैन, आकाश जैन गैस, सनत खजुरिया, प्रसन्न जैन सिमरा, आदेश जैन रोडा, इंजी नेमिचंद सौरया, दीपक मलैया, निर्मल जैन कुम्हैडी, वर्णित जैन विदिशा, शुभम जैन, राहुल जैन चिगलौआ, पंकज जैन सिमिरा, रितिक जैन धौर्रा, सुधीर जैन सिवनी, रवीन्द्र अलया, राजीव कुमार मडावरा, कामरा परिवार को मिला। संचालन महामंत्री आकाश जैन एवी गैस द्वारा किया गया। आयोजन की व्यवस्थाओं को संयोजित करने में मंदिर प्रबंधक मोदी पंकज जैन, अशोक जैन दैलवारा, प्रतीक जैन इमलिया, अक्षय अलया मीडिया प्रभारी , नरेन्द्र जैन छोटे पहलवान,संजय रसिया, संजीव जैन ममता स्पोर्ट, संजीव सौरया, सौरभ जैन पीलू,वैभव जैन आदि सक्रिय हैं। मुनि श्री सुधासागर महाराज की आहारचर्या का पुन्यार्जन जैन पंचायत के अध्यक्ष डॉ.अक्षय टडैया को मिला। जहां अनेक श्रावकों ने आहारदान कर धर्मलाभ लिया। सायंकाल जिज्ञासा समाधान कार्यक्रम आलोक जैन शास्त्री के संयोजन में हुआ। जिसमें अनेकों श्रावको ने अपनी शंकाओं का समाधान निर्यापक श्रमण मुनि श्री सुधासागर महाराज द्वारा पाया इसके उपरान्त गुरुभक्ति में श्रावकों ने सम्मलित होकर मुनि श्री की आरती की और भक्ति में झूमे।

अभिनंदनोदय तीर्थ में गुरु महिमा का वर्णन : भक्त का जीवन भगवान के काम आए, इससे बड़ा कोई पुण्य नहीं- मुनि सुधासागर
अभिनंदनोदय तीर्थ में निर्यापक श्रमण मुनि सुधासागर महाराज ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यदि जीवन को सफल बनाना है तो बड़ों से काम नहीं करवाना चाहिए, लेकिन आज सबसे बड़ी भूल यह हो रही है कि हर व्यक्ति अपना काम भगवान से कराना चाहता है। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…

ललितपुर। अभिनंदनोदय तीर्थ में निर्यापक श्रमण मुनि सुधासागर महाराज ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यदि जीवन को सफल बनाना है तो बड़ों से काम नहीं करवाना चाहिए, लेकिन आज सबसे बड़ी भूल यह हो रही है कि हर व्यक्ति अपना काम भगवान से कराना चाहता है।

उन्होंने कहा कि जब भी कोई संकट या दुख आता है, तब लोग प्रभु के पास पहुंचते हैं और रक्षा के लिए विनय करते हैं। संसार की महाशक्ति भक्त हनुमान का उदाहरण देते हुए मुनि श्री ने बताया कि उन्होंने सदैव अपने भगवान के कार्य किए, कभी अपना कार्य उनसे नहीं कराया। जिस दिन भक्त यह भावना कर लेगा, उसी दिन भगवान प्रकट हो जाएंगे।

गुरु और भगवान के प्रति समर्पण का संदेश

मुनि श्री ने कहा कि प्रत्येक भक्त का संकल्प होना चाहिए कि उसका जीवन भगवान और गुरु के चरणों में समर्पित रहे तथा अंत समय भी उनके समक्ष ही व्यतीत हो।

उन्होंने आगे कहा कि जीवन में सबसे मांगलिक वह है जिसने दुनिया को छोड़ दिया और जिसके पीछे दुनिया चलती है। सच्चे गुरु की महिमा बताते हुए उन्होंने प्रेरित किया कि ऐसा कोई आचरण न करें जिससे गुरु के सामने नीचा देखना पड़े। संकल्प लें कि हम गुरु के विरुद्ध नहीं चलेंगे। ऐसी भावना रखने वाले भक्त को जन्म-जन्मांतर तक गुरु प्राप्त होते हैं और जीवन सफल होता है।

ललितपुरवासियों के उत्साह की सराहना

मुनि श्री ने ललितपुरवासियों में गुरु और धर्म के प्रति अद्वितीय उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो वे पहली बार यहां आए हों और लोग पहली बार दान कर रहे हों। सभी के चेहरों पर उत्साह झलक रहा है, जो सदैव बना रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि ऐसा कार्य करें, जिसके बाद पछतावा न हो और जो आत्मसंतोष दे—यही धर्म का चमत्कार है, जो जीवन को कल्याणकारी बनाता है।

धर्मसभा का शुभारंभ एवं पूजन कार्यक्रम

धर्मसभा का शुभारंभ न्यायमूर्ति अभय गोयल, जिला जज ललितपुर एम.के. सिंह एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मयंक जायसवाल द्वारा आचार्य श्री के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात मुनि श्री का पादप्रक्षालन कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

दिगंबर जैन पंचायत के पदाधिकारियों ने न्यायिक अधिकारियों का सम्मान किया। ब्रह्मचारी अन्नू भैया के संयोजन में मुनि श्री की संगीतमय पूजन हुई, जिसमें महिला मंडलों द्वारा अर्घ समर्पित किए गए।

शांतिधारा एवं आहारचर्या का पुण्यार्जन

प्रातःकाल दिगंबर जैन इलाइट मंदिर में मुनि श्री के सानिध्य में शांतिधारा का पुण्यार्जन श्रावकों द्वारा किया गया। मंदिर में मुनि श्री के पदार्पण पर पादप्रक्षालन एवं आरती की गई

निर्यापक श्रमण मुनि श्री सुधासागर महाराज की आहारचर्या का पुण्यार्जन शान्तोदय तीर्थ के महामंत्री धन्यकुमार जैन (सैदपुर) को प्राप्त हुआ।

विभिन्न गणमान्य रहे उपस्थित

इस अवसर पर जैन पंचायत अध्यक्ष डॉ. अक्षय टडैया, महामंत्री आकाश जैन, संयोजक सनत जैन (खजुरिया), मंदिर प्रबंधक मोदी पंकज जैन, अशोक जैन (दैलवारा), डॉ. डी.के. जैन, पवन जैन, धार्मिक संयोजक प्रतीक जैन (इमलिया), मीडिया प्रभारी अक्षय अलया, अनिल जैन (अंचल), सीए संजीव जैन, राजेंद्र जैन (थनवारा), नरेंद्र जैन (छोटे पहलवान), जिनेंद्र जैन (डिस्को), सौरन जैन (पीलू) सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

सायंकाल “जिज्ञासा समाधान” कार्यक्रम आलोक जैन शास्त्री के संयोजन में आयोजित हुआ, जिसमें श्रावकों ने अपनी शंकाओं का समाधान मुनि श्री से प्राप्त किया। इसके उपरांत गुरुभक्ति और आरती में श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे।

अभिनंदननाथ भगवान का महामस्तकाभिषेक

जैन पंचायत के महामंत्री आकाश जैन के अनुसार, 24 मार्च 2026 को प्रातः 6:60 बजे अभिनंदनोदय तीर्थ के मूलनायक भगवान अभिनंदननाथ का महामस्तकाभिषेक निर्यापक श्रमण मुनि सुधासागर महाराज के सानिध्य में 1008 कलशों द्वारा सम्पन्न होगा।

धर्म सभा में दिए प्रवचन : संसार के मायाजाल से निकले बिना कल्याण नहीं – मुनि सुधासागर
अभिनंदनोदय तीर्थ में निर्यापक श्रमण मुनि श्री सुधासागर महाराज ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि संसार एक मायाजाल है, इससे बाहर निकले बिना आत्मकल्याण संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि कर्म मनुष्य को मोक्ष की ओर बढ़ने से रोकते हैं, जबकि आत्मा निरंतर शुद्धि और मुक्ति की ओर अग्रसर होना चाहती है। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…

ललितपुर। अभिनंदनोदय तीर्थ में निर्यापक श्रमण मुनि श्री सुधासागर महाराज ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि संसार एक मायाजाल है, इससे बाहर निकले बिना आत्मकल्याण संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि कर्म मनुष्य को मोक्ष की ओर बढ़ने से रोकते हैं, जबकि आत्मा निरंतर शुद्धि और मुक्ति की ओर अग्रसर होना चाहती है। यदि व्यक्ति कर्मों का त्याग कर आत्मा की ओर उन्मुख होता है, तो उसका कल्याण निश्चित है।

मुनि श्री ने कहा कि जिसने अतीत में पाप किए हैं, यह आवश्यक नहीं कि वह भविष्य में भी वही करेगा। वर्तमान में किया गया सत्कर्म ही भविष्य का मार्ग तय करता है। उन्होंने कहा कि पाप चाहे कितना भी पुराना हो, उसका नाश शीघ्र होता है, जबकि पुरानी से पुरानी अच्छाई निरंतर बढ़ती है और सुख-शांति का मार्ग प्रशस्त करती है।

धर्मसभा का शुभारंभ दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं द्वारा आचार्य श्री के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मुनि श्री को श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया तथा दिगंबर जैन पंचायत समिति द्वारा अतिथियों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में ब्रह्मचारी अन्नू भैया के संचालन में मुनि श्री की संगीतमय पूजन संपन्न हुई। प्रतिभास्थली मंडल, नंदा-सुनंदा महिला मंडल, सुधा कलश भक्तामर मंडल एवं आदर्श महिला मंडल ने संरक्षक अनीता मोदी के संयोजन में भक्ति भाव से अर्घ समर्पित किए।

श्रमण संस्कृति संस्थान, सांगानेर (जयपुर) के निर्देशक अरुण शास्त्री, आलोक शास्त्री एवं संजीव शास्त्री ने भी मुनि श्री से आशीर्वाद प्राप्त किया। इससे पूर्व मुनि श्री के मुखारविंद से शांति धारा का पुण्यार्जन श्रावकों द्वारा किया गया।

मुनि श्री सुधासागर महाराज की आहारचर्या का पुण्यार्जन सुनील समैया एवं नीलेश समैया परिवार को प्राप्त हुआ, जहां श्रद्धालुओं ने आहारदान का सौभाग्य अर्जित किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री आकाश जैन (एवी गैस) द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जैन पंचायत के अध्यक्ष डॉ. अक्षय टडैया, महामंत्री आकाश जैन, संयोजक सनत जैन खजुरिया, कोषाध्यक्ष सीए सौरभ जैन, मंदिर प्रबंधक पंकज जैन मोदी, अशोक दैलवारा, धार्मिक आयोजन संयोजक प्रतीक इमलिया, राकेश जैन (रिंकू), श्रेष्ठी शीलचंद अनौरा, अनिल जैन अंचल, नरेन्द्र जैन (छोटे पहलवान), सीए संजीव जैन, अखिलेश गदयाना, राजेन्द्र जैन थनवारा, अक्षय अलया (मीडिया प्रभारी), संजय रसिया, संजीव जैन (ममता स्पोर्ट), जिनेन्द्र जैन (डिस्को), संजीव सौरया, सौरभ जैन (पीलू), राजीव जैन (लकी) सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

सायंकालीन जिज्ञासा समाधान कार्यक्रम आलोक जैन शास्त्री के संयोजन में आयोजित हुआ, जिसमें अनेक श्रावकों ने अपनी शंकाओं का समाधान निर्यापक श्रमण मुनि श्री सुधासागर महाराज से प्राप्त किया। इसके उपरांत श्रद्धालुओं ने गुरु भक्ति में सम्मिलित होकर मुनि श्री की आरती की और भक्ति में लीन हो गए।

मुनि श्री के सानिध्य में मंदिर पुण्यार्जकों ने किया शिलान्यास : जिनमंदिर निर्माण में दान सर्वश्रेष्ठ – मुनि सुधासागर
श्री बाहुबलिनगर में तीर्थ चक्रवर्ती निर्यापक श्रमण मुनि श्री सुधासागर महाराज ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए दान की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि धर्म और जिनमंदिर निर्माण में किया गया दान सर्वश्रेष्ठ होता है। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…

ललितपुर। श्री बाहुबलिनगर में तीर्थ चक्रवर्ती निर्यापक श्रमण मुनि श्री सुधासागर महाराज ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए दान की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि धर्म और जिनमंदिर निर्माण में किया गया दान सर्वश्रेष्ठ होता है। दान सदैव उत्साह के साथ देना चाहिए, क्योंकि जितना दान किया जाता है, उसका फल कई गुना प्राप्त होता है।

प्रातःकाल मुनि श्री का अभिनंदनोदय तीर्थ से बाहुबलिनगर के लिए पदार्पण हुआ, जहां श्रावकों ने गाजे-बाजे एवं जयघोष के साथ उनकी अगवानी की। इस दौरान आदिनाथ सेवा संघ, वाहुवलिनगर के नवयुवक दिव्य घोष एवं ध्वजा के साथ विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।

बाहुबलिनगर में मुनि श्री का श्रावकों द्वारा द्वार-द्वार पादप्रक्षालन किया गया। मुनि श्री के मुखारविंद से शांति धारा का श्रावकों ने पुण्यार्जन किया। जैन मिलन महिला मंडल द्वारा संगीतमय पूजन कर अर्घ्य समर्पित किए गए।

इस अवसर पर मुनि श्री के ससंघ सानिध्य में मंदिर जीर्णोद्धार के लिए समाज ने संकल्प लिया। पुण्यार्जक परिवार अशोक जैन, अर्पित जैन, शिवाजी मातोश्री परिवार ने आधारशिला रखकर मुनि श्री से आशीर्वाद प्राप्त किया।

धर्मसभा का संचालन महामंत्री आकाश जैन (एवी गैस) द्वारा किया गया। अभिनंदनोदय तीर्थ में मुनि श्री के सानिध्य में नवीन वेदिका पर विराजित रजतमयी प्रतिमाओं का अभिषेक विनोद कुमार, देवेंद्र कामरा परिवार द्वारा किया गया। मुनि श्री सुधासागर महाराज की आहारचर्या का पुण्यार्जन संदीप जैन (अलंकार ज्वैलर्स) परिवार को प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगरपालिका अध्यक्ष सोनाली जैन अभिलाषा, जैन पंचायत के अध्यक्ष डॉ. अक्षय टडैया, महामंत्री आकाश जैन, संयोजक सनत जैन खजुरिया, मंदिर प्रबंधक मोदी पंकज जैन, अशोक दैलवारा, विकास जैन सौरई, अभय जैन कैलगुवा, धार्मिक आयोजन संयोजक प्रतीक इमलिया, राकेश जैन रिंकू, श्रेष्ठी शीलचंद अनौरा, मुन्नालाल जैन सैदपुर, अनिल जैन अंचल, नरेन्द्र जैन छोटे पहलवान, राजेन्द्र जैन थनवारा, अक्षय अलया (मीडिया प्रभारी), संजय रसिया, जीवन जैन मिर्चवारा, नरेन्द्र कडंकी, संजीव सौरया, अभिषेक ककडारी सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।

सायंकाल जिज्ञासा समाधान कार्यक्रम आलोक जैन शास्त्री के संयोजन में संपन्न हुआ, जिसमें अनेक श्रावकों ने अपनी शंकाओं का समाधान निर्यापक श्रमण मुनि श्री सुधासागर महाराज से प्राप्त किया।

जीवन की सार्थकता समझो और अपनी शक्ति पहचानो : मुनि श्री सुधासागर जी ने अभिनंदनोदय तीर्थ में मुनि श्री ने कहा ऐसा करो कि दुनिया के काम आए
श्री अभिनंदनोदय तीर्थ क्षेत्र क्षेत्रपाल मंदिर में धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए मुनि श्री सुधासागर जी महाराज ने कहा हमें ऐसा करना है कि दुनिया के काम आए धर्म के काम आए और हम भगवान के चरणों में देने योग्य बने। ललितपुर से पढ़िए, यह खबर…

ललितपुर। श्री अभिनंदनोदय तीर्थ क्षेत्र क्षेत्रपाल मंदिर में धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए मुनि श्री सुधासागर जी महाराज ने कहा हमें ऐसा करना है कि दुनिया के काम आए धर्म के काम आए और हम भगवान के चरणों में देने योग्य बने जिससे सदैव देता रहूँ। कभी ऐसी नौवत न आए कि मुझे दुनिया की तो छोडो बाप की भी वसियत न लेना पडे। मुनि श्री ने कहा हम दुनिया की शक्ति समझते हैं अपनी नहीं। जीवन में वह कार्य नहीं करना जिसको करने से डर लगे जिसको धर्म और गुरु रोकते हैं। माता-पिता का अभिशाप कभी नहीं लेना। मुनि श्री ने कहा धर्म ही जीवन में श्रेष्ठ है इसको समझो और अपने जीवन में उतारो यह नर जन्म मिला है जिसको सार्थक करो इसी में कल्याण है। मुनि श्री ने कहा धर्म ही एक ऐसा सहारा है जहां व्यक्ति को अच्छे बुरे का ज्ञान रहता है और पापों से बचकर अपना कल्याण कर लेता है। मुनि श्री द्वारा इन दिनों जीवन को श्रेष्ठ कर्मों के माध्यम से आनंदपूर्वक व्यतीत करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

धर्म सभा के शुभारम्भ में मुनि श्री सुधासागर महाराज का पाद प्रक्षालन समाजश्रेष्ठी विनोद कुमार देवेन्द्र कुमार कामरा परिवार द्वारा किया गया जबकि, आचार्य श्री के चित्र का अनावरण जैन पंचायत के पदाधिकारियों एवं श्रेष्ठीजनों ने किया। महिला मण्डल द्वारा संगीतमय मुनि श्री की पूजन हुई। जिसमें भक्तिपूर्वक अर्घ्य समर्पित किए गए। संचालन महामंत्री आकाश जैन एवी गैस ने किया।

यागमण्डल विधान में अर्घ्य समर्पित किए

इसके पूर्व आज प्रातःकाल महावीरपुरा निवासी रजतमयी चौबीसी और अभिनंदननाथ भगवान की विशाल रजतमयी प्रतिमा विराजमान करने के पुण्यार्जक विनोदकुमार देवेन्द्र कुमार सुनील कामरा परिवार के आवास से चौबीस तीर्थंकर भगवानों के विराजमान हेतु गोल्डस पालिशड सिंहासन छत्र भामंडल सहित की भव्य शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ अभिनंदनोदय तीर्थ पहुंची। जिसमें भारी संख्या में श्रावक श्राविकाए सम्मलित हुए और विराजमान मुनि संघ से आशीर्वाद ग्रहण किया। मध्यान्ह में घटयात्रा ध्वजारोहण के उपरान्त श्री यागमण्डल विधान में अर्घ्य समर्पित किए गए। जैन पंचायत महामंत्री आकाश जैन के अनुसार आज 19 मार्च को मुनि श्री सुधासागर महाराज के ससंघ सानिध्य में प्रातःकाल अभिषेक शान्तिधारा के उपरान्त नित्यमह पूजन जिनवाणी पूजन गुरुपूजन विश्वशान्ति महायज्ञ और नवीन वेदिका पर जिनबिम्ब स्थापना की जाएगी।

शंकाओं का समाधान किया

सायंकाल जिज्ञासा समाधान कार्यक्रम आलोक जैन शास्त्री के संयोजन में सम्पन्न हुआ जिसमें अनेकों श्रावकों ने अपनी शंकाओं का समाधान मुनि श्री सुधासागर महाराज द्वारा पाया। जिसमें उन्होने श्रावकों को धर्म से जुडने एवं समाजिक कार्यों में सक्रिय रहने की प्रेरणा दी। धर्मसभा में प्रमुख रूप से जैन पंचायत के अध्यक्ष डॉ. अक्षय टडैया, महामंत्री आकाश जैन, संयोजक सनत जैन खजुरिया,सीए सौरभ जैन, मंदिर प्रबंधक मोदी पंकज जैन, अशोक दैलवारा, धार्मिक अयोजन संयोजक प्रतीक इमलिया, राकेश जैन रिंकू, श्रेष्ठी शीलचंद अनौरा, राजेन्द्र जैन थनवारा, अक्षय अलया मीडिया प्रभारी, नरेन्द्र जैन छोटे पहलवान, संजय रसिया, मनोज जैन बबीना, सौरभ जैन पीलू, रिंकू जैन पाय, प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

सुख में सुमिरन जो करे दुख काए होय : मुनि सुधासागर अभिनंदनोदय तीर्थ में मुनिसंघ ने दी श्रावकों को सीख
श्री अभिनंदनोदय तीर्थ क्षेत्र ललितपुर में धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए मुनि श्री सुधासागर महाराज ने कहा कि पर के आलम्बन के बिना व्यक्ति जी नहीं सकता और इसको छोडे बगैर कल्याण नहीं है। ललितपुर से पढ़िए, यह खबर…

ललितपुर। श्री अभिनंदनोदय तीर्थ क्षेत्र ललितपुर में धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए मुनि श्री सुधासागर महाराज ने कहा कि पर के आलम्बन के बिना व्यक्ति जी नहीं सकता और इसको छोडे बगैर कल्याण नहीं है। जीवन में अपने मन को प्रसन्न रखो सौभाग्य मानो कि हम अपने मन को दुखी नहीं करेंगे और अच्छा सोचेंगे। मुनि श्री ने जीवन को धर्म से जोडने की प्रेरणा देते हुए कहा अपना समय व्यर्थ मत गवाओ प्रभु की भक्ति स्वाध्याय से जुडने से जीवन में शान्ति और कल्याण का मार्ग प्रशस्त होगा। मुनि श्री ने कहा जैन दर्शन कहता है कि यह मनुष्य जन्म तुम्हें कई जन्मों के पुण्य से मिला है इसका उपयोग करो बुरे कार्यों पर न तो सोचो और न ही करो। धर्म ही सद आचरण और अच्छे बुरे की पहिचान देता है। उन्होंने कहा प्रकृत्ति माँ है बह गलत वस्तु का निर्माण नहीं करती हर वस्तुत में गुण है इसलिए पहचानो और प्रभु चरणों से जुड़ो प्रभु के सुमरन में ही कल्याण है। सुख के दिन गलत कार्य में मत गंवाओ, प्रभु चरणों में बने रहो और गलत कार्यों से बचो इससे जीवन में संस्कार आएंगे और भविष्य सुधरेगा।

भक्तिपूर्वक मुनि श्री को आहारदान दिया

धर्म सभा के शुभारम्भ में मुनि श्री सुधासागर महाराज का पाद प्रक्षालन जैन पंचायत के साथ शान्तोदय, देवोदय एवं सतोदय तीर्थ के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। महिला मण्डल द्वारा संगीतमय मुनि श्री की पूजन हुई जिसमें भक्तिपूर्वक अर्घ्य समर्पित किए गए। धर्मसभा का संचालन महामंत्री आकाश जैन एवी गैस द्वारा किया गया। मुनि श्री के ससंघ अभिनंदनोदय तीर्थ में विराजमान रहने से अपूर्व धर्म प्रभावना हो रही है। मुनि श्री की आहारचर्या में समूचा प्रांगण जयकारों से गूंज उठता है। आज आहारचर्या का पुण्यार्जन सोमचंद संजीव जैन लकी परिवार को मिला। जिन्होंने भक्तिपूर्वक मुनि श्री को आहारदान दिया और गाजे बाजे के साथ अपने आवास से अभिनंदनोदय तीर्थ मुनि श्री को लेकर आए। सायंकाल जिज्ञासा समाधान कार्यक्रम आलोक जैन शास्त्री के संयोजन में हुआ। जिसमें अनेकों श्रावकों ने अपनी शंकाओं का समाधान निर्यापक श्रमण मुनि श्री सुधासागर महाराज द्वारा पाया।नजिसमें उन्होने श्रावकों को धर्म से जुडने एवं समाजिक कार्यों में सक्रिय रहने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में यह रहे मौजूद

धर्मसभा में प्रमुख रूप से जैन पंचायत के अध्यक्ष डॉ. अक्षय टडैया, महामंत्री आकाश जैन, संयोजक सनत जैन खजुरिया, सीए सौरभ जैन, मंदिर प्रबंधक मोदी पंकज जैन, अशोक दैलवारा, धार्मिक अयोजन संयोजक प्रतीक इमलिया, राकेश जैन रिंकू, श्रेष्ठी शीलचंद अनौरा, राजेन्द्र जैन थनवारा, अक्षय अलया मीडिया प्रभारी, संजीव जैन ममता स्पोर्ट,नरेंद्र जैन छोटे पहलवान, जिनेन्द्र जैन डिस्को, वैभव जैन टिन्ना, स्वदेश गोयल, सौरभ जैन पीलू, रिंकू जैन पाय, अंकुर जैन मोहनमावा, प्रमुख रूप से मौजूद रहे। मंगलवार को प्रातःकाल मुनिश्रीवसुधासागरजी महाराज ने ससंघ नगर में निर्माणाधीन भगवान महावीर नेत्र चिकित्सालय एवं गांधीनगर स्थित आदिनाथ जैन मंदिर पहुंचे, जहां व्यवस्थाओं को देखा और मार्गदर्शन किया।

महावीर की संस्कृति को जीवंत रखना भक्त की जिम्मेदारी : मुनिश्री सुधासागर जी ने किया प्रवेश शहर के प्रमुख मार्गों सजाई रंगोली
मुनि श्री सुधासागर जी ने कहा-भगवान महावीर की संस्कृति की जीवंत रखना प्रत्येक भक्त की जिम्मेदारी है। आज धर्म की नहीं वरन भगवान महावीर की संस्कृति की प्रभावना कर ललितपुर वासियों ने बता दिया कि बुंदेलखंड में आज भी संस्कार जीवन्त हैं। ललितपुर से पढ़िए, यह खबर…

ललितपुर। भगवान महावीर की संस्कृति की जीवंत रखना प्रत्येक भक्त की जिम्मेदारी है। आज धर्म की नहीं वरन भगवान महावीर की संस्कृति की प्रभावना कर ललितपुर वासियों ने बता दिया कि बुंदेलखंड में आज भी संस्कार जीवन्त हैं। उन्होंने कहा कि धर्म व्यक्ति का निजी होता है, जिसको कोई भी नहीं छीन सकता। यह अंत समय तक उसके साथ रहता है और व्यक्ति के भविष्य को सुधारता है। उक्त उद्‌गार मुनि श्री सुधासागरजी महाराज ने अभिनंदनोदय तीर्थ में धर्मसभा में व्यक्त किए। धर्मसभा के पूर्व जैन पंचायत के अध्यक्ष डॉ. अक्षय टडया एवं पंचायत समिति ने मुनिसंघ को श्रीफल अर्पित कर आशीर्वाद ग्रहण किया जबकि, मुनि श्री के पाद प्रक्षालन का पुण्यार्जन गुरुभक्त राजेन्द्र जैन, अंकित जैन थनवारा एवं संजीव जैन, राजीव चौधरी परिवार को मिला। मुनि श्री का पूजन महिला मंडल द्वारा भक्ति पूर्वक किया गया। प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी प्रदीप भैया सुयश ने ललितपुरवासियों को गौरव के पल बताए। गुरुदेव आज भक्तों के बीच विराजित हैं। धर्मसमा का संचालन महामंत्री आकाश जैन एवी गैस ने किया।

शोभायात्रा में युवाओं ने की भक्ति

इसके पूर्व में शनिवार को सुबह मुनि श्री सुधासागर जी महाराज की अगवानी की गई। दिगम्बर जैन पंचायत समिति के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा गोविन्दसागर बांध हाईवे से प्रारम्भ हुई, जो नेहरू महाविद्यालय से गाजे बाजे के साथ निकली। लगभग 5 किमी लम्बे चल समारोह में ध्वज पताका लिए 51 अश्व, दो हाथी, ऊंट पर सवार श्रेष्ठजन ध्वज पताका लिए हुए थे। वहीं बाइक पर जय जयकार करते हुए नवयुवक आकर्षण का केन्द्र रहे। बुन्देली संस्कृति राईसेरा के साथ 20 डीजों के साथ थिरकते भजनों पर झूमते युवकों का उत्साह, शस्त्र प्रदर्शन करती जैन वीरांगनाओं द्वारा गुरुदेव की परिक्रमा की गई।

इन्होंने किया पादप्रक्षालन

यह भव्य शोभात्रा नेहरू महाविद्यालय से मवेशी बाजार, आजाद चौक, घंटाघर चौराहा होते हुए अभिनंदनोदय तीर्थ पहुंची। घंटाघर चौक पर विधायक सदर रामरतन कुशवाहा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा, पूर्व पालिका अध्यक्ष रमेश खटीक, नरेन्द्र कडंकी, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, दीपक राठौर, अनिल जैन डोगरा, राजेश चन्द्र, अजय जैन साइकिल समेत सैकडों भक्तों ने मुनिश्री का पादप्रक्षालन कर आरती उतारी।

इन्होंने भी की अगवानी

नगरपालिका अध्यक्ष सोनाली जैन समेत पालिका पार्षदों द्वारा गुरुदेव की घंटाघर चौक पर अगवानी हुई। पूर्व पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, डॉ. राजकुमार जैन, ज्योति लोकेशरी, भूपेन्द्र जैन, सिद्धि समूह, अनिल जैन अंचल, भूपेन्द्र जैन सिद्धिसमूह सहित अनेक भक्तों ने मुनि श्री की अगुवाई की। मुनि श्री सुधासागर महाराज के प्रति ललितपुर में भक्तों की भक्ति और अगुवाई में सम्मलित होने के लिए दूरांचलों से भक्तों की अपार भीड रही। मुनि श्री सुधासागरजी महाराज को नगर में प्रथम आहारदान का पुण्यार्जन ब्रहमचारिणी सीमा दीदी परिवार को मिला।

इस अवसर पर यह भी रहे मौजूद

इस मौके पर प्रमुख रूप से शीलचंद अनोरा, अखिलेश गदयाना, मुन्नालाल जैन अभिलाषा, जैन पंचायत के पदाधिकारी सनत जैन खजुरिया, सीए संजीव जैन, सतीश नजा, सीए सौरभ जैन, कैप्टन राजकुमार और अक्षय अलया मीडिया प्रभारी, संजीव जैन ममता स्पोर्ट, रविंद्र अलया, सन्मति सराफ, जिनेन्द्र जैन डिस्को, सुमित जैन खजुरिया, वीर चंद सराफ आदि प्रमुख रूम से मौजूद रहे जबकि, शोभायात्रा की व्यवस्थाओं में मंदिर प्रबंधक पूर्व पार्षद मोदी पंकज जैन, अशोक जैन देलवारा, संयोजक धार्मिक प्रतीक इमलिया, राकेश जैन रिंकू, संजय रसिया, मनोज बबीना, आनंद जैन भावनगर, जितेन्द्र जैन राजू आदि का विशेष योगदान रहा। जैन संत को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राजकीय अतिथि का दर्जा मिलने पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। मुनिश्री सुधासागर महाराज अभिनंनोदय तीर्थ में विराजमान है। जहां मुनि श्री के प्रातः 8 बजे से प्रवचन एवं सायंकाल 6बजे जिज्ञासा समाधान का कार्यक्रम होगा।