अन्नपूर्णा सेवा संघ – श्रीफल जैन न्यूज़

92 दिव्यांगों को मिले कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण, खुशी से खिल उठे चेहरे: तरुण मित्र परिषद के विराट शिविर में निःशुल्क वितरित हुए कृत्रिम पैर, हाथ, श्रवण यंत्र और अन्य उपकरण, जीवन को मिली नई राह
ललितपुर में आयोजित विराट दिव्यांग शिविर में 92 दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरित किए गए। उपकरण मिलने के बाद लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। सेवा और संवेदना से जुड़े इस आयोजन की सभी ने सराहना की।पढ़िए ललितपुर से राजीव सिंघई की यह खबर

ललितपुर। सेवा और संवेदना का अनूठा संगम उस समय देखने को मिला जब अखिल भारतीय संस्था तरुण मित्र परिषद द्वारा अन्नपूर्णा सेवा संघ के तत्वावधान में आयोजित विराट दिव्यांग शिविर में 92 चयनित दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरित किए गए। उपकरण प्राप्त करते ही लाभार्थियों के चेहरों पर मुस्कान खिल उठी और उनके जीवन में नई उम्मीद का संचार हुआ।

सेवा कार्य बने प्रेरणा का स्रोत

अन्नपूर्णा भोजनशाला में आयोजित परिषद के 64वें दिव्यांग शिविर का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र विक्रम के मुख्य आतिथ्य एवं पूर्व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एम.सी. गुप्ता की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर ज्ञानेंद्र विक्रम ने कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण दिव्यांगजनों के जीवन को अधिक सहज और आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विभिन्न उपकरणों का हुआ वितरण

संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष अशोक जैन ने बताया कि समीर एवं शिल्पी सौंधी (यूएसए) के सहयोग से आयोजित इस शिविर में 24 कृत्रिम पैर, 5 कृत्रिम हाथ, 28 पोलियो कैलिपर्स, 7 ऑर्थो शूज, 10 स्टिक, 5 वॉकर, 2 बैसाखियां तथा 11 श्रवण बाधित बुजुर्गों को श्रवण यंत्र वितरित किए गए।

उन्होंने बताया कि परिषद देश के विभिन्न राज्यों में लगातार दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित कर रही है, जिससे हजारों जरूरतमंद लोगों को लाभ मिल रहा है।

गिरनार में लगेगा अगला शिविर

अशोक जैन ने जानकारी दी कि परिषद का 65वां दिव्यांग शिविर आगामी 5 एवं 18 जुलाई को गुजरात के जूनागढ़ स्थित गिरनार पर्वत की तलहटी में भगवान नेमीनाथ के मोक्ष कल्याणक दिवस के अवसर पर आयोजित किया जाएगा।

वंचित दिव्यांगों को भी मिलेगा अवसर

शिविर संयोजक समकित जैन ने बताया कि जो दिव्यांगजन इस बार किसी कारणवश लाभ नहीं ले सके हैं, उनके लिए जल्द ही पुनः शिविर आयोजित किया जाएगा ताकि कोई भी जरूरतमंद सहायता से वंचित न रहे।

उच्च गुणवत्ता के उपकरण

संस्था की संरक्षक श्रीमती सुषमा भगवानदास साध ने बताया कि सभी कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण दिल्ली स्थित कार्यशाला में उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप तैयार किए गए हैं, जिससे लाभार्थियों को लंबे समय तक सुविधा मिल सके।

गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित

कार्यक्रम में सुरेश बाबू जैन, एडवोकेट अरविंद जैन, महेंद्र बड़घरिया, मनमोहन जड़िया, शिवनारायण नायक, बॉबी सरदार, कंचन सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में संस्था के संरक्षक बी.के. अग्रवाल ने सभी अतिथियों, सहयोगियों और दानदाताओं का आभार व्यक्त किया।

140 से अधिक दिव्यांगों ने कराया पंजीयन : सहायक उपकरणों के लिए चयन प्रक्रिया पूर्ण
अखिल भारतीय संस्था तरुण मित्र परिषद, दिल्ली द्वारा अन्नपूर्णा सेवा संघ के तत्वावधान में अन्नपूर्णा भोजनशाला हॉल में शुक्रवार को निःशुल्क विराट दिव्यांग कैम्प लगाया गया। शिविर में 140 से अधिक दिव्यांगजनों ने पंजीकरण कराया। ललितपुर से पढ़िए, यह खबर…

ललितपुर। अखिल भारतीय संस्था तरुण मित्र परिषद, दिल्ली द्वारा अन्नपूर्णा सेवा संघ के तत्वावधान में अन्नपूर्णा भोजनशाला हॉल में शुक्रवार को निःशुल्क विराट दिव्यांग कैम्प लगाया गया। शिविर में 140 से अधिक दिव्यांगजनों ने पंजीकरण कराया और सहायक उपकरणों के लिए उनका चयन एवं माप लिया गया।शिविर का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि तरुण मित्र परिषद द्वारा दिव्यांगजनों के हित में किया जा रहा कार्य अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायक है। उन्होंने अन्नपूर्णा सेवा संघ की विभिन्न सामाजिक योजनाओं की भी प्रशंसा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. डॉ. मयंक शुक्ला (डीन, मेडिकल कॉलेज) ने की।

तरुण मित्र परिषद के कैम्प संयोजक समकित जैन ने बताया कि संस्था पिछले 51 वर्षों से समाज के पिछड़े एवं उपेक्षित वर्गों के उत्थान हेतु कार्य कर रही है। विशेषकर साधनहीन विद्यार्थी, रोगी, विधवा एवं दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए देश के विभिन्न राज्यों में नियमित रूप से शिविर लगाए जाते हैं।

सहायक उपकरणों का माप लिया

संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष अशोक जैन ने बताया कि समीर व शिल्पी सौंधी (यू.एस.ए.) के सहयोग से यह 64 वां दिव्यांग कैम्प आयोजित किया गया। इसमें 140 से अधिक जरूरतमंदों का पंजीकरण किया गया। जिनमें से चयनित लाभार्थियों के लिए कृत्रिम अंग एवं अन्य सहायक उपकरणों का माप लिया गया। शिविर में 22 कृत्रिम पैर, 5 कृत्रिम हाथ, 28 पोलियो कैलिपर्स, 7 ऑर्थो शूज, 10 स्टिक, 5 वॉकर, 2 बैसाखियां तथा 11 श्रवणहीन बुजुर्गों के लिए श्रवण यंत्र प्रदान किए जाने हेतु चयन प्रक्रिया पूरी की गई। आयोजकों के अनुसार सभी उपकरण दिल्ली स्थित कार्यशाला में तैयार किए जाएंगे और 7 जून को मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित अन्नपूर्णा भोजनशाला हॉल में सुबह 9 बजे से उनका वितरण किया जाएगा। शिविर के सफल आयोजन में समकित जैन सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर बीके अग्रवाल, महेन्द्र बडघरिया, सुरेश बाबू जैन एडवोकेट, अरविंद जैन, महेन्द्र सिंघई (पार्षद), डॉ. डी.के. जैन सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

ललितपुर के दिव्यांगों के सपनों को लगेंगे 'पंख' : 23 मई को लगेगा विशाल कृत्रिम अंग वितरण शिविर
दिव्यांगता अब राह का रोड़ा नहीं बनेगी। अन्नपूर्णा सेवा संघ, ललितपुर और दिल्ली की प्रतिष्ठित संस्था ‘तरूण मित्र परिषद’ के संयुक्त तत्वाधान में आगामी 23 मई (शनिवार) को एक भव्य दिव्यांग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। ललितपुर से पढ़िए, राजीव सिंघई मोनू की यह खबर…

ललितपुर। दिव्यांगता अब राह का रोड़ा नहीं बनेगी। अन्नपूर्णा सेवा संघ, ललितपुर और दिल्ली की प्रतिष्ठित संस्था ‘तरूण मित्र परिषद’ के संयुक्त तत्वाधान में आगामी 23 मई (शनिवार) को एक भव्य दिव्यांग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला अस्पताल परिसर स्थित अन्नपूर्णा भोजनशाला हॉल में सुबह 9:00 बजे से आयोजित होने वाला यह शिविर दिव्यांगों के जीवन में नई रोशनी लेकर आएगा। परिषद के अध्यक्ष अशोक जैन ने बताया कि यह संस्था का 64वां विराट शिविर है। विशेष बात यह है कि इस पुनीत कार्य में अमेरिका निवासी समीर और शिल्पी सौंधी का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है। समाजसेवा की यह कड़ियाँ सात समंदर पार से जुड़कर ललितपुर के जरूरतमंदों की मदद करेंगी।

शिविर में यह होगा खास

इस शिविर में दिव्यांगजनों को उनकी जरूरत के अनुसार आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।कृत्रिम हाथ और पैर का वितरण,कैलिपर्स व ऑर्थोशूज पोलियोग्रस्त बच्चों के लिए विशेष जूते,श्रवण यंत्र:सुनने की क्षमता खो चुके बुजुर्गों के लिए मशीनें दी जाएगी।

पंजीकरण प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियाँ

संस्था के अनुसार 23 मई को आयोजित होने वाले शिविर में विशेषज्ञों द्वारा दिव्यांगों का चयन कर उनके अंगों का नाप लिया जाएगा। इसके बाद दिल्ली स्थित अत्याधुनिक कार्यशाला में इन उपकरणों को तैयार कर 7 जून को ललितपुर में ही वितरित किया जाएगा।

ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन

शिविर का लाभ लेने के लिए जरूरतमंद दिव्यांगजन समकित जैन और अमित प्रिय जैन से संपर्क कर सकते हैं। पंजीकरण के लिए परिषद द्वारा निर्धारित आवेदन पत्र के साथ अपना आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो जमा करना अनिवार्य है। इस पहल से न केवल दिव्यांगों को शारीरिक संबल मिलेगा, बल्कि वे समाज की मुख्यधारा से जुड़कर आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा सकेंगे।

अन्नपूर्णा सेवा संघ को एक लाख रुपए की राशि प्रदान की: माता-पिता की स्मृतियों को चिर स्थायी रखने के लिए बेटियों ने लिया निर्णय
ललिता जैन धर्मपत्नी स्व. विकास जैन (लखनऊ) की पुण्य स्मृति में उनकी सुपुत्रियों विपुला जैन, डॉ. मृदुला टडैया (धर्मपत्नी डॉ. अक्षय टडैया), शैली जैन एवं मनीषा जैन ने समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए अन्नपूर्णा सेवा संघ को 1 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की। ललितपुर से पढ़िए, राजीव सिंघई मोनू की यह खबर…

लितपुर। ललिता जैन धर्मपत्नी स्व. विकास जैन (लखनऊ) की पुण्य स्मृति में उनकी सुपुत्रियों विपुला जैन, डॉ. मृदुला टडैया (धर्मपत्नी डॉ. अक्षय टडैया), शैली जैन एवं मनीषा जैन ने समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए अन्नपूर्णा सेवा संघ को 1 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की। जानकारी के अनुसार ललिता जैन और विकास जैन की जीवनभर यह इच्छा रही कि जरूरतमंदों की सेवा में उनका परिवार सदैव अग्रणी रहे। माता-पिता की यही प्रेरणा आगे बढ़ाते हुए उनकी पुत्रियों ने यह राशि अन्नपूर्णा सेवा संघ की अन्नपूर्णा एंबुलेंस सेवा के लिए भेंट की है, जो लगभग एक दशक से जरूरतमंदों को निःशुल्क सेवाएं प्रदान कर रही है।

इस अवसर पर श्री दिगंबर जैन समाज पंचायत समिति ललितपुर के अध्यक्ष डॉ. अक्षय टडैया की धर्मपत्नी डॉ. मृदुला टडैया ने कहा कि यह योगदान उनके माता-पिता की सेवा भावना को समर्पित है। अन्नपूर्णा सेवा संघ के पदाधिकारियों ने इन सभी बहनों एवं उनके परिवारजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग संस्था के सेवाकार्यों को और गति देगा। संघ ने सभी के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।