अनुशासन – श्रीफल जैन न्यूज़

सफलता का मौन शिल्पकार है अनुशासन : प्रतिभा अवसर दिलाती है, अनुशासन शिखर तक पहुँचाता है
द्रोणगिरी निवासी कुमकुम जैन ने अनुशासन को जीवन की सफलता का मूल आधार बताते हुए कहा कि प्रतिभा अवसर दिला सकती है, लेकिन व्यक्ति को शिखर तक पहुँचाने का कार्य केवल अनुशासन करता है। उन्होंने आत्मानुशासन, समयपालन और संयमित जीवन को सफलता का वास्तविक सूत्र बताया। पढ़िए श्रीफल साथी मनोज जैन नायक की यह रिपोर्ट।

मुरैना/द्रोणगिरी। द्रोणगिरी निवासी कुमकुम जैन ने अनुशासन पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अनुशासन कोई बंधन नहीं, बल्कि जीवन को सफल, संतुलित और सार्थक बनाने वाली अदृश्य शक्ति है। जो व्यक्ति स्वयं पर नियंत्रण करना सीख लेता है, उसके लिए सफलता के द्वार स्वतः खुल जाते हैं।

अनुशासन ही सफलता की आधारशिला

कुमकुम जैन ने कहा कि इतिहास के सभी महान व्यक्तित्व—ऋषि, मुनि, वैज्ञानिक, साहित्यकार, उद्योगपति, खिलाड़ी और राजनेता—अपनी प्रतिभा के साथ-साथ अनुशासित जीवन के कारण ही ऊँचाइयों तक पहुँचे। प्रतिभा जन्मजात हो सकती है, लेकिन उसे निखारने का कार्य अनुशासन ही करता है।

आत्मानुशासन से बनता है व्यक्तित्व

उन्होंने कहा कि अनुशासनहीन जीवन दिशा विहीन रथ के समान होता है। इसके विपरीत अनुशासित व्यक्ति अपने समय, विचार, व्यवहार और इच्छाओं पर नियंत्रण रखकर निरंतर प्रगति करता है। व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रतियोगी परीक्षाएँ अथवा आध्यात्मिक उन्नति—हर क्षेत्र में अनुशासन सफलता का प्रथम सूत्र है।

बचपन से संस्कारों की आवश्यकता

कुमकुम जैन ने कहा कि बच्चों में समयपालन, नियमित अध्ययन, व्यायाम और संतुलित दिनचर्या की आदतें बचपन से विकसित की जानी चाहिए। यही छोटे-छोटे संस्कार भविष्य में उनके व्यक्तित्व और सफलता की मजबूत नींव बनते हैं।

आचार्य विद्यासागर जी का जीवन प्रेरणा

उन्होंने पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका सम्पूर्ण जीवन संयम, समयपालन और आत्मानुशासन का जीवंत उदाहरण रहा। जो स्वयं पर शासन करना सीख लेता है, वही समाज का सच्चा मार्गदर्शक बनता है।

आज की सबसे बड़ी आवश्यकता

कुमकुम जैन ने कहा कि आज संसाधनों की नहीं, बल्कि आत्मानुशासन की कमी सबसे बड़ी चुनौती है। मोबाइल या आधुनिक साधन दोषी नहीं हैं, बल्कि उनका अनुचित उपयोग हमारी कमजोरी है। यदि व्यक्ति स्वयं पर विजय प्राप्त कर ले, तो जीवन की अधिकांश कठिनाइयाँ स्वतः समाप्त हो जाती हैं।

अनुशासन ही श्रेष्ठ साधना

उन्होंने कहा कि अनुशासन कोई बोझ नहीं, बल्कि जीवन को श्रेष्ठ बनाने की सुंदर साधना है। यही वह दीपक है जो अंधकार में भी सही दिशा दिखाता है और साधारण व्यक्ति को असाधारण ऊँचाइयों तक पहुँचा देता है।

एक व्यक्तित्व प्रतिष्ठित चिंतक शरद पानोत जैन : परिवर्तन के युग में मूल्यों पर आधारित नेतृत्व का विश्वसनीय स्वर
दिगंबर जैन समाज के गौरव, प्रबंधन एवं औद्योगिक जगत के प्रतिष्ठित चिंतक शरद जैन पानोत, इंदौर ऐसे ही व्यक्तित्वों में अग्रगण्य हैं। लगभग चार दशकों की उनकी पेशेवर यात्रा भारतीय उद्योग जगत में हो रहे परिवर्तन की जीवंत गाथा है। सनावद से राजेन्द्र जैन महावीर की कलम से आज पढ़िए, यह व्यक्तित्व परिचय…

सनावद। समय के विशाल कैनवास पर कुछ व्यक्तित्व ऐसे उभरते हैं, जो अपनी उपलब्धियों से अधिक अपनी दृष्टि के कारण पहचाने जाते हैं। वे केवल संस्थाओं का नेतृत्व नहीं करते, बल्कि विचारों को दिशा देते हैं, व्यवस्थाओं को संस्कारित करते हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए संभावनाओं के नए क्षितिज निर्मित करते हैं। दिगंबर जैन समाज के गौरव, प्रबंधन एवं औद्योगिक जगत के प्रतिष्ठित चिंतक शरद जैन पानोत, इंदौर ऐसे ही व्यक्तित्वों में अग्रगण्य हैं।

सतत सीखने और स्वयं को निरंतर विकसित करने की साधना

लगभग चार दशकों की उनकी पेशेवर यात्रा भारतीय उद्योग जगत में हो रहे परिवर्तन की जीवंत गाथा है। यह यात्रा केवल पदोन्नति और उपलब्धियों की कहानी नहीं, बल्कि श्रम, अध्ययन, अनुशासन, नवाचार और मानवीय संवेदनाओं के समन्वय का एक प्रेरक उदाहरण है। फैक्ट्री के कार्यस्थल से प्रारंभ होकर स्वतंत्र निदेशक और रणनीतिक सलाहकार तक पहुंचना उनके लिए केवल व्यावसायिक सफलता नहीं, बल्कि सतत सीखने और स्वयं को निरंतर विकसित करने की साधना रही है।

वे मानते हैं कि उत्कृष्टता का जन्म भय से नहीं

ऑटोमोबाइल, इंजीनियरिंग और विनिर्माण क्षेत्र में कार्य करते हुए शरद पानोत ने निकट से अनुभव किया कि उद्योगों की वास्तविक शक्ति मशीनों में नहीं, बल्कि उन लोगों में निहित होती है, जो अपने श्रम, कौशल और समर्पण से संस्थाओं को जीवंत बनाते हैं। यही कारण है कि उनका नेतृत्व दर्शन सदैव मनुष्य-केंद्रित रहा है। वे मानते हैं कि उत्कृष्टता का जन्म भय से नहीं, विश्वास से होता है, आदेश से नहीं, सहभागिता से होता है; और नियंत्रण से नहीं, सृजनात्मक स्वतंत्रता से होता है।

आज जब कृत्रिम बुद्धिमत्ता, स्वचालन और डिजिटल प्रौद्योगिकी वैश्विक उद्योगों की दिशा निर्धारित कर रहे हैं। तब शरद पानोत तकनीक को केवल दक्षता का साधन नहीं, बल्कि उत्तरदायी विकास का माध्यम मानते हैं। उनके अनुसार ए आई का वास्तविक उद्देश्य मानव क्षमता को प्रतिस्थापित करना नहीं, बल्कि उसे और अधिक प्रभावी, सृजनशील और दूरदर्शी बनाना है। यही संतुलित दृष्टिकोण उन्हें तकनीक और मानवीय मूल्यों के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु बनाता है।

सशक्त बनाने की दिशा में सक्रिय योगदान

फ्लूडोमैट, इन्सुलवेल इंडिया कंसल्टेंसी सर्विसेज और मैनिफेमे लाइफ साइंसेज़ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में स्वतंत्र निदेशक एवं सलाहकार के रूप में उनकी भूमिका केवल प्रशासनिक नहीं है। वे संस्थाओं को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने, नवाचार को प्रोत्साहित करने, ईएसजी आधारित उत्तरदायी प्रशासन विकसित करने तथा संगठनात्मक संस्कृति को अधिक सशक्त बनाने की दिशा में सक्रिय योगदान दे रहे हैं। उनके विचार में भविष्य की सफल संस्थाएं वे होंगी, जो लाभ और लोकहित, तकनीक और नैतिकता, प्रतिस्पर्धा और संवेदनशीलता के बीच संतुलन स्थापित कर सकेंगी।

सामाजिक क्षेत्र में उनकी सक्रियता प्रेरक है

औद्योगिक क्षेत्र में उनकी प्रतिष्ठा जितनी व्यापक है, सामाजिक क्षेत्र में उनकी सक्रियता उतनी ही प्रेरक है। जीतो, भारतीय जैन संगठन, हूमड़ समाज इंदौर, जैन सोशल ग्रुप इंदौर रीजन, भारतवर्षीय दी जैन श्रुत संवर्धनी महासभा तथा विभिन्न सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों में उन्होंने डिजिटल परिवर्तन, कंप्यूटरीकरण, ज्ञान प्रबंधन और संगठनात्मक दक्षता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अनेक संस्थाएं आज जिस आधुनिक कार्य संस्कृति और तकनीकी सुदृढ़ता का अनुभव कर रही हैं, उसके पीछे कहीं न कहीं उनकी दूरदृष्टि और मार्गदर्शन का योगदान विद्यमान है।

उनकी अध्ययन यात्रा विस्तृत है

शरद पानोत का व्यक्तित्व आधुनिक प्रबंधन और भारतीय आध्यात्मिक चिंतन का सुंदर समन्वय प्रस्तुत करता है। जिम कॉलिन्स और क्लेटन क्रिस्टेंसेन जैसे आधुनिक चिंतकों के साहित्य से लेकर आचार्यश्री उमा स्वामी के तत्त्वार्थ सूत्र तक उनकी अध्ययन यात्रा विस्तृत है। यही कारण है कि उनके विचारों में आधुनिकता की ऊर्जा और परंपरा की स्थिरता एक साथ दिखाई देती है।

समावेशी विकास का नया मॉडल

भारत के भविष्य को लेकर उनका विश्वास अत्यंत सकारात्मक है। वे मानते हैं कि भारत केवल आर्थिक महाशक्ति बनने की दिशा में नहीं बढ़ रहा, बल्कि वह विश्व को उत्तरदायी नेतृत्व, नवाचार, स्थिरता और समावेशी विकास का नया मॉडल भी प्रदान कर सकता है। उनके अनुसार भारत की सबसे बड़ी शक्ति उसकी युवा ऊर्जा, सांस्कृतिक गहराई और परिवर्तन को स्वीकार करने की अद्भुत क्षमता है।

नेतृत्व पद से नहीं, दृष्टि से जन्म लेता है

आज जब समाज और उद्योग दोनों ही तीव्र परिवर्तन के दौर से गुजर रहे हैं, तब शरद पानोत जैसे व्यक्तित्व यह विश्वास जगाते हैं कि प्रगति का सबसे विश्वसनीय मार्ग मूल्यों से होकर गुजरता है। उनका जीवन हमें सिखाता है कि नेतृत्व पद से नहीं, दृष्टि से जन्म लेता है; सफलता उपलब्धियों से नहीं, प्रभाव से मापी जाती है; और तकनीक तभी सार्थक है जब वह मानव जीवन को अधिक समृद्ध, सुरक्षित और अर्थपूर्ण बना सके।

मानवीय गरिमा का संतुलित समावेश

निस्संदेह, शरद पानोत केवल एक सफल औद्योगिक नेतृत्वकर्ता नहीं हैं, बल्कि वे उस विचारधारा के प्रतिनिधि हैं जिसमें नवाचार के साथ नैतिकता, प्रगति के साथ संवेदना और आधुनिकता के साथ मानवीय गरिमा का संतुलित समावेश दिखाई देता है। यही उन्हें विशिष्ट बनाता है और यही उन्हें जैन समाज तथा व्यापक भारतीय समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बनाता है। हाल ही में आपको सीईओ इनसाइट पत्रिका द्वारा टॉप 10 इंडिपेंडेंट डायरेक्टर फ्रॉम इंडिया से नवाजा है।

जीजीआईसी में छात्राओं को मोबाइल के दुष्प्रभाव की जानकारी दी: जागरूकता कार्यक्रम अखिल भारतीय महिला परिषद ने किया
जीजीआईसी बालिका विद्यालय में अखिल भारतीय महिला परिषद द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को बदलते सामाजिक परिवेश में संस्कारों के महत्व, अनुशासन, आत्मनिर्भरता तथा मोबाइल के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। महरौनी से पढ़िए, यह खबर…

महरौनी। स्थानीय जीजीआईसी बालिका विद्यालय में अखिल भारतीय महिला परिषद द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को बदलते सामाजिक परिवेश में संस्कारों के महत्व, अनुशासन, आत्मनिर्भरता तथा मोबाइल के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में तकनीक जहां जीवन को सरल बना रही है, वहीं इसका अनियंत्रित उपयोग छात्रों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है। छात्राओं को मोबाइल के सीमित एवं सकारात्मक उपयोग की सलाह दी गई। अखिल भारतीय महिला परिषद की पदाधिकारियों ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए संस्कार, समय प्रबंधन और आत्मअनुशासन अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि बालिकाएं अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें और सामाजिक मूल्यों को आत्मसात करें। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य शीलम गुप्ता ने परिषद की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। कार्यक्रम में अखिल भारतीय महिला परिषद की संभागीय अध्यक्ष रश्मि मलैया, चेयरपर्सन सपना सिंघई, शाखा अध्यक्ष ममता सराफ, सपना मलैया, लवली शास्त्री,प्रीति स्वामी सहित विद्यालय की अनेक शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर महाराज का केशवरायपाटन अतिशय क्षेत्र से मंगल विहार : जयपुर होते हुए दिल्ली की ओर कदम बढ़ाते हुए हुए संघ सहित मुनिसुव्रतनाथ प्रतिमा के दर्शन
शनिवार की प्रातः बेला में परम पूज्य आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर महाराज का मंगल विहार केशवरायपाटन अतिशय क्षेत्र से हुआ। आचार्य श्री जयपुर होते हुए दिल्ली की ओर बढ़ रहे हैं। गुरुदेव ने संघ सहित मुनिसुव्रतनाथ प्रतिमा का दर्शन किया तथा उपस्थित अनुयायियों के साथ मंगल विहार किया। पढ़िए अभिषेक जैन, लुहाड़िया की रिपोर्ट…

आचार्य श्री विनिश्चय सागर महाराज का केशवरायपाटन अतिशय क्षेत्र से मंगल विहार शनिवार की प्रातः बेला में परम पूज्य आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर महाराज का मंगल विहार अतिशय क्षेत्र केशवरायपाटन से हुआ। आचार्य श्री जयपुर होते हुए दिल्ली की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। आचार्य श्री ने संघ सहित मुनिसुव्रतनाथ प्रतिमा के दर्शन किए उसके उपरांत मंगल विहार किया।

आचार्य श्री के मंगल विहार में रामगंजमंडी के महेश, नमिता, दर्पक, हार्दिक कटारिया के साथ पीयूष लाम्बाबांस, अमिता, विवान सुरलाया, नितिन सबदरा, हर्षित जैन, विनोद, कल्पना मित्तल सम्मिलित रहे। जानकारी देते हुए महेश कटारिया ने बताया कि गुरुदेव का रात्रि विश्राम लेसरदा में हुआ एवं सुबह आहारचर्या मायजा में सम्पन्न हुई।

आचार्य विद्यासागर संस्कार वर्णी पाठशाला, मड़ावरा का वार्षिकोत्सव भव्य रूप से सम्पन्न : नि:शुल्क धार्मिक शिक्षा प्रदान करने पर शिक्षिकाओं को विशेष सम्मान
मड़ावरा में आचार्य विद्यासागर संस्कार वर्णी पाठशाला का वार्षिकोत्सव भक्ति, उल्लास और संस्कार की अनूठी छटा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी को भावविभोर कर दिया। पाठशाला की शिक्षिकाओं को नि:शुल्क धार्मिक शिक्षा प्रदान करने के लिए सम्मानित किया गया। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…

मड़ावरा (ललितपुर) में आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की प्रेरणा एवं निर्यापक मुनि श्री सुधा सागर महाराज के निर्देशन में संचालित आचार्य विद्यासागर संस्कार वर्णी पाठशाला का वार्षिकोत्सव भक्ति, उल्लास और संस्कार की अनूठी छटा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के पूर्व आचार्यश्रेष्ठ 108 विद्यासागर महाराज के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्वलन अविनाश और अनिमेष जैन बम्हौरी परिवार ने किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रंखला में मंच पर नन्हें-मुन्हें बच्चों की मासूम ऊर्जा और भक्ति ने ऐसा संगम रचा कि पूरा सभागार भावविभोर हो उठा। कार्यक्रम की शुरुआत मंगल प्रस्तुति एवं मंगलाचरण से हुई, जिसमें समाधिस्थ आचार्य विद्यासागर महाराज की महाप्रयाण शोभा यात्रा की झांकी ने सभी की आंखें नम कर दीं। उनके समाजहितकारी कार्यों और सहयोगी संस्थाओं पूर्णायू, प्रतिभास्थली और हथकरघा की प्रेरक झलकियों ने समर्पण और सेवा की भावना को जीवंत किया।

तत्पश्चात बच्चों की भक्ति प्रस्तुति “आओ रे आओ रे विद्यासागर मेरे आंगणा” ने वातावरण को श्रद्धामय बना दिया। सफेद परिधान में छोटे बच्चों का गीत “तुझ में रब दिखता है” मासूम भक्ति और कोमल भावनाओं का प्रतीक बना। राजस्थानी परिधान में प्रस्तुत कव्वाली “कामयाबी मिसाल है, कमाल की राष्ट्र प्रेम” ने देशभक्ति और जोश का रंग भरा। बालिकाओं की राजस्थानी थीम प्रस्तुति “आओ पधारों हे जिन भगवान -मंगल घड़ी जिन दर्शन की” ने दर्शकों को भक्ति रस में सराबोर किया।

सबसे छोटे कलाकारों का गीत “आओ जी आओ जी महावीर मोरे आँगणा” और सामूहिक प्रस्तुति “लहरा दो जिनशासन का परचम लहरा दो” ने पूरे सभागार में आनंद और उत्साह की लहर दौड़ा दी। कार्यक्रम का समापन बच्चों द्वारा प्रस्तुत भावनापूर्ण लघु नाटिका से हुआ, जिसमें सेवा, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को जीवंत अभिनय के माध्यम से अभिव्यक्त किया गया।

कार्यक्रम का संचालन पाठशाला की शिक्षिकाओं ने सौहार्दपूर्ण और प्रेरक ढंग से किया। दर्शकों ने सभी प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि यह वार्षिकोत्सव केवल सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि संस्कार, भक्ति और आत्मिक ऊर्जा का उत्सव था।

संकल्प: महाराज के आदर्शों को बाल शिक्षा और संस्कार के हर क्षेत्र में जीवित रखेंगे

समापन पर पाठशाला परिवार ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए संकल्प लिया कि वे आचार्य विद्यासागर महाराज के आदर्शों को बाल शिक्षा और संस्कार के हर क्षेत्र में जीवित रखेंगे।

इस अवसर पर पाठशाला की प्राचार्या ममता जैन ने बताया कि मध्यप्रदेश के अशोकनगर में मुनि पुंगव सुधासागर महाराज के पावन सानिध्य में देशभर की लगभग चार सौ पाठशालाओं का राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ, जिसमें मड़ावरा पाठशाला को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। पाठशाला की शिक्षिका रीना जैन एवं अनोखी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर पाठशाला का नाम रोशन किया। कार्यक्रम में नीलेश जैन, अभिषेक जैन और रानू जैन का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन चेतन जैन ने किया।

घर परिवार हो या जीवन, भावना के अभाव में सभी रसहीन हैं – मुनिश्री प्रमाणसागर : भावनाओं का अनुशासन जीवन को कल्याणकारी बनाता है – मुनिश्री प्रमाणसागर
भोपाल में धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनिश्री प्रमाणसागर ने भावनाओं के महत्व और अनुशासन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जीवन में भावनाओं का नियंत्रण ही हमारी चेतना और कार्यक्षमता को ऊंचाई प्रदान करता है। भावनाओं का अनुशासन न होने पर जीवन में संघर्ष और तनाव उत्पन्न होता है। पढ़िए अविनाश जैन की रिपोर्ट…

भोपाल (अवधपुरी)। धर्मसभा में मुनिश्री प्रमाणसागर महाराज ने कहा कि जीवन जब यांत्रिक और मशीनी बन जाता है, तो उसमें मानवीय संवेदनाएँ समाप्त हो जाती हैं। भावनाएँ जीवन को नई तरंग देती हैं और यदि प्रबल हों तो बड़े कार्य भी सरलता से संपन्न होते हैं।

मुनि श्री ने बताया कि जैसे नदी का नियंत्रित बहाव धरती को हरा-भरा करता है, वैसे ही नियंत्रित भावनाएँ जीवन को कल्याणकारी बनाती हैं। लेकिन अनियंत्रित भावनाएँ तनाव और विनाश उत्पन्न कर सकती हैं। उन्होंने भावनाओं पर अनुशासन और संयम की आवश्यकता पर जोर दिया।

मुनि श्री ने कहा कि घर में बुजुर्गों का अनुशासन और भावनाओं का संतुलन जीवन को सुंदर और शांतिपूर्ण बनाता है, जबकि अनुशासन और भावनात्मक संतुलन न होने पर घर संघर्ष और तनाव का केंद्र बन जाता है।

उन्होंने क्रोध के उदाहरण से समझाया कि नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में परिवर्तित किया जा सकता है। क्रोध को अनुशासित कर क्षमा और साहस में बदला जा सकता है। मुनि श्री ने भावनाओं के नियंत्रण को जीवन रूपांतरण का माध्यम बताया।

गुरु का शिष्य प्रति अनुराग का अनुपम उदाहरण परिलक्षित: आचार्य श्री विनिश्चय सागर महाराज की उपस्थिति में हुआ प्रत्यक्ष सागर महाराज का आहार
रामगंजमंडी में आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर महाराज के सान्निध्य में गुरु-शिष्य के बीच अनुराग और वात्सल्य का अनुपम उदाहरण देखने को मिला। मुनि श्री 108 प्रत्यक्ष सागर महाराज की आहारचर्या आचार्य के निर्देशन में सम्पन्न हुई। पढ़िए अभिषेक जैन, लुहाड़िया की रिपोर्ट…

रामगंजमंडी। परम पूज्य आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर महाराज के सान्निध्य में नगर में अलौकिक धर्म प्रभावना हो रही है। अनेक आयोजन सम्पन्न हुए, जिनमें भक्ति और आस्था का पूर्ण परिचय दिखाई दिया।

नगर में आयोजित विभिन्न धार्मिक आयोजनों में विनय संपन्नता और वात्सल्य अंग का अनुपम उदाहरण देखने को मिला। प्रतिदिन आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर महाराज संघ के मुनिराज मुनि श्री 108 प्रत्यक्ष सागर महाराज की आहारचर्या करवाते हैं। इस प्रक्रिया में शिष्यत्व का गुण और विनय संपन्नता दोनों परिलक्षित होते हैं।

आज सोमवार की बेला में यह दृश्य विशेष रूप से देखने को मिला जब आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर महाराज स्वयं मुनि श्री 108 प्रत्यक्ष सागर महाराज का आहार करने गए। इस अवसर पर श्री महावीर दीपक शाह एवं भारत शाह प्रदीप शाह परिवार के निवास पर यह दृश्य परिलक्षित हुआ। यह गुरु-शिष्य के बीच वात्सल्य का अनुपम उदाहरण है।

जैसा कि देखा गया, जब गुरु कोई आदेश देते हैं, तो शिष्य उसे शिरोधार्य करते हुए पूर्ण करते हैं। यह दृश्य परिलक्षित करता है कि गुरु भी शिष्य के प्रति समर्पित भाव रखते हैं और वात्सल्य प्रदर्शित करते हैं।

भावपूर्ण वाणी:

• कोई शिष्य गुरु चरणों में जब शीश झुकाता है, परमात्मा खुद आकर आशीष लुटाता है।

• कोई शिष्य गुरु चरणों में पूजन का कोई थाल सजाता है, परमात्मा खुद आकर दीप जलाता है।

• कोई भाव भरे शब्दों से जब गुरु को रिझाता है, परमात्मा खुद आकर उसे गले लगाता है।

• कोई बालक बन चरणों में जब बिनती सुनाता है, परमात्मा खुद आकर गोदी में बिठाता है।

• गुरु चरणों में अश्कों के कोई मोती लुटाता है, परमात्मा खुद आकर पलकों पे बिठाता है।

शिक्षा ही जीवन का सच्चा धन – नवागढ़ गुरुकुल में गूँजे प्रेरक विचार : डॉ. सत्येंद्र जैन और डॉ. सारिका जैन ने बच्चों को दिया शिक्षा का अमूल्य संदेश
नवागढ़ गुरुकुलम में पधारे डॉ. सत्येंद्र कुमार जैन और डॉ. ब्रह्मचारिणी सारिका जैन ने बच्चों को शिक्षा, अनुशासन और लक्ष्य निर्धारण पर प्रेरक विचार दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही जीवन का सच्चा धन है और संस्कारों के साथ इसे अपनाना ही वास्तविक प्रगति है। पढ़िए मनोज जैन नायक की रिपोर्ट…

प्रागैतिहासिक अतिशय क्षेत्र नवागढ़ की पावन भूमि पर एक प्रेरणादायी अवसर देखने को मिला, जब दमोह से पधारे भूगर्भ वैज्ञानिक एवं वरिष्ठ शिक्षाविद डॉ. सत्येंद्र कुमार जैन तथा अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त डॉ. ब्रह्मचारिणी सारिका जैन ने गुरुकुलम के बच्चों से भेंट की और उन्हें शिक्षा के महत्व पर विशेष मार्गदर्शन प्रदान किया।

डॉ. सत्येंद्र जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि “शिक्षा जीवन का असली धन है, जिसे कोई छीन नहीं सकता।” उन्होंने छात्रों को अनुशासन, नियमित अध्ययन और समय सारिणी का पालन करने का संदेश दिया। उन्होंने यह भी बताया कि कठिन परिश्रम और धैर्य ही सफलता की कुंजी है। उनकी प्रेरक बातें सुनकर बच्चों के चेहरे पर उत्साह और जोश झलक उठा।

पढ़ाई बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखती

डॉ. सारिका जैन ने छात्रों को आत्मविश्वास, एकाग्रता और समय प्रबंधन के महत्व पर विशेष रूप से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि सही दिशा में की गई पढ़ाई बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखती है। साथ ही स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा को केवल परीक्षा पास करने का साधन न समझें, बल्कि इसे जीवन संवारने का अवसर मानें।

इस अवसर पर बाल ब्रह्मचारी जय निशांत जी भैया जी ने भी विचार रखे। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल रोजगार पाने का साधन नहीं है, बल्कि जीवन को संस्कारित और मूल्यवान बनाने की प्रक्रिया है। शिक्षा से विवेक, धैर्य और सहनशीलता का विकास होता है और संस्कारों के साथ यही सच्ची प्रगति का मार्ग है।

गुरुकुलम में उपस्थित बच्चों ने अतिथियों के मार्गदर्शन को आत्मसात करते हुए गहरी प्रेरणा ली। बच्चों के लिए यह अवसर एक अविस्मरणीय अनुभव रहा।

अंत में शिक्षक अनुराग जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे अवसर बच्चों के जीवन में नई दिशा और ऊर्जा का संचार करते हैं। कार्यक्रम का समापन गुरु वंदना और बच्चों की उल्लासपूर्ण तालियों के बीच हुआ, जिससे पूरा वातावरण शिक्षा और संस्कारों की सुगंध से भर उठा।

भोपाल विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को मुनि श्री ने दिया संयम और सादगी का संदेश : जीवन का असली उद्देश्य शांति, संतोष और पवित्रता है – मुनि श्री प्रमाण सागर
भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि केवल डिग्री और नौकरी पाना ही जीवन का उद्देश्य नहीं है, बल्कि शांति, संतोष, पवित्रता और आनंद की प्राप्ति ही असली सफलता है। पढ़िए अविनाश जैन विद्यावाणी की ख़ास खबर…

भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में भावनायोग प्रणेता मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन का उद्देश्य केवल पढ़ाई, डिग्री और नौकरी से धन कमाना नहीं है, बल्कि शांति, संतोष, पवित्रता और आनंद की प्राप्ति होना चाहिए। इस अवसर पर मुनि श्री संधान सागर महाराज सहित अन्य संत उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। विश्वविद्यालय प्रशासन ने मुनि श्री के चरणों में श्रीफल अर्पित कर आशीर्वचन का अनुरोध किया। मुनि श्री ने कहा कि यदि मन में आनंद और प्रसन्नता न हो तो धन-संपन्नता का कोई अर्थ नहीं रह जाता। भारतीय संस्कृति सिखाती है कि पढ़ाई के साथ जीवन को भी पढ़ना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थियों में पवित्रता, अनुशासन, संयम और सादगी की कमी देखने को मिलती है। शिक्षा के साधन बढ़े हैं, लेकिन व्यसन और एडिक्शन भी उतनी ही तेजी से बढ़े हैं। यह बदलाव नहीं बल्कि भटकाव है। मुनि श्री ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने जीवन को रचनात्मकता और आध्यात्मिकता से जोड़ें।

कष्ट तभी तक कष्ट रहता है जब तक उसे स्वीकार न किया जाए

उन्होंने ए.पी.जे. अब्दुल कलाम और महात्मा गांधी का उदाहरण देते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों और सादगीपूर्ण जीवन ने ही उन्हें महान बनाया। विद्यार्थियों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए मुनि श्री ने कहा कि विचार हमारी प्रवृत्ति से उत्पन्न होते हैं और भावनायोग के माध्यम से हम विचार व वाणी को शुद्ध कर सकते हैं। भगवान महावीर के कठिन जीवन पर प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि कष्ट तभी तक कष्ट रहता है जब तक उसे स्वीकार न किया जाए। जैसे ही हम कठिनाइयों को स्वीकार करते हैं, वे आनंद का साधन बन जाती हैं। उन्होंने प्रेरणा दी कि जीवन में कठिनाइयों को स्वीकार करने वाले ही उपलब्धियों के शिखर तक पहुँचते हैं। कार्यक्रम का संचालन अविनाश जैन विद्यावाणी ने किया। अंत में मुनिसंघ विद्याप्रमाण गुरुकुलम् वापस लौट गया।

घुवारा की छात्रा अक्षरा ने छतरपुर की मेरिट लिस्ट में बनाया द्वितीय स्थान: कड़ी मेहनत और अनुशासन से पढ़ाई का मिला प्रतिफल
मप्र माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित किए गए। इसमें इस बार बेटियों ने सबसे अधिक सफलता हासिल कर साबित कर दिया कि वे किसी से कम नहीं है। घुवारा के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा अक्षरा जैन ने छतरपुर जिले की मेरिट लिस्ट में द्वितीय स्थान अर्जित कर स्कूल, माता-पिता तथा जैन समाज का गौरव बढ़ाया। छतरपुर से पढ़िए, यह खबर…

छतरपुर। मप्र माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित किए गए। इसमें इस बार बेटियों ने सबसे अधिक सफलता हासिल कर साबित कर दिया कि वे किसी से कम नहीं है। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घुवारा की छात्रा अक्षरा जैन पिता अभय कुमार जैन ने छतरपुर जिले की मेरिट सूची में 500 में से 489 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया। अक्षरा जैन एक किराणा व्यापारी की बेटी हैं। अक्षरा बचपन से ही पढ़ने में होशियार रहीं हैं। वे हर कला में पारंगत हैं, चाहे निबंध कला हो, चाहे वाद-विवाद प्रतियोगिता हो, या कोई सकारात्मक गतिविधि हो। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। प्रत्येक शिक्षक ने उनके साथ कड़ी मेहनत की है और उन्होंने भी कड़ी मेहनत के साथ अनुशासन में रहकर पढ़ाई की है। अतः पढ़ाई हो या कोई लक्ष्य हो जीवन में अनुशासन बहुत अहम होता है। उनका लक्ष्य आगे डॉक्टर बनने का है।

उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा प्रोत्साहन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घुवारा के प्राचार्य बीएल प्रजापति और अंग्रेजी के शिक्षक राजेशकुमार सेन ने दिया है और साथ ही अनुशासन में रहकर पढ़ाई करने की हमेशा सलाह दी और इसका परिणाम हम सबके सामने है। इस बड़ी सफलता के लिए प्राचार्य शास कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घुवारा, विद्यालय परिवार, नगर वासियों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं और बधाइयां दीं।