अखिल भारतीय दिगंबर जैसवाल जैन उपरोचियां सेवा न्यास के ट्रस्टी – श्रीफल जैन न्यूज़

सेवा न्यास प्रतिभा सम्मान 28 को सोनागिर में : सोने की गिन्नी, लैपटॉप एवं पदकों से होगा 500 प्रतिभाओं का बहुमान
जैसवाल जैन समाज की होनहार प्रतिभाओं का महाकुंभ 28 दिसंबर को सोनागिर में आयोजित होने जा रहा है। सेवा न्यास परिवार द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में देशभर की लगभग 500 सजातीय प्रतिभाओं का बहुमान किया जाएगा। पढ़िए मनोज जैन नायक की रिपोर्ट…

मुरैना। जैसवाल जैन समाज की होनहार प्रतिभाओं का महाकुंभ 28 दिसंबर को सोनागिर में आयोजित होने जा रहा है। सेवा न्यास परिवार द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में देशभर की लगभग 500 सजातीय प्रतिभाओं का बहुमान किया जाएगा।

अखिल भारतीय दिगंबर जैसवाल जैन उपरोचियां सेवा न्यास के अध्यक्ष प्रदीप जैन पीएनसी, आगरा एवं कार्याध्यक्ष सीए कमलेश जैन, गुरुग्राम के मार्गदर्शन में प्रतिभा सम्मान समारोह के राष्ट्रीय संयोजक रविन्द्र जैन जमूसर, भोपाल, सुरेशचंद जैन (सा. एक्स.), रूपेश जैन दिल्ली अपनी टीम के साथ आयोजन को भव्य रूप देने के लिए सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

प्रतिभा सम्मान समारोह में देशभर से चयनित 500 से अधिक प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। चयनित सर्वश्रेष्ठ 10 प्रतिभाओं को सोने की गिन्नी, तीन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को लैपटॉप एवं सोने की गिन्नी प्रदान की जाएगी। अन्य सभी प्रतिभाओं को स्वर्ण एवं रजत पदक, स्मृति चिन्ह, बैग, पेन, डायरी, बहुरंगी परिचय स्मारिका, छल्ला, कैलेंडर एवं अन्य उपहारों से सम्मानित किया जाएगा।

प्रतिभा सम्मान के अंतर्गत कक्षा 10 एवं 12 में 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी, किसी भी प्रांत की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले, वर्ष 2024 में सीए, सीएस अथवा आईसीडब्ल्यूए उत्तीर्ण करने वाले, आईआईटी, क्लैट, आईआईएम, जीमैट अथवा मेडिकल परीक्षाओं के माध्यम से प्रवेश पाने वाले, किसी भी स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री में विशेष योग्यता प्राप्त करने वाले, राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक प्रशासनिक अथवा शासकीय सेवाओं में चयनित, मेडिकल कॉलेज में पीजी में चयनित, खेल, शिक्षा अथवा अन्य किसी क्षेत्र में राष्ट्रीय या प्रादेशिक स्तर पर उपलब्धि या सम्मान प्राप्त करने वाली सभी प्रतिभाओं को इस भव्य समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

सम्मान के लिए चयनित प्रतिभाशाली विद्यार्थियों एवं उनके साथ आने वाले एक अभिभावक को रेलवे शयनयान श्रेणी का यात्रा व्यय भी प्रदान किया जाएगा। सभी प्रतिभागियों के आवास एवं भोजन की समस्त व्यवस्थाएं आयोजन समिति द्वारा की जाएंगी।

सेवा न्यास के मीडिया प्रभारी मनोज जैन नायक के अनुसार 27 दिसंबर, शनिवार सायंकाल सामूहिक महाआरती तथा 28 दिसंबर, रविवार प्रातः मूलनायक चंद्रप्रभु भगवान का सामूहिक महास्तकाभिषेक आयोजित किया जाएगा। समारोह में राज्यसभा सांसद नवीन जैन, सुप्रसिद्ध उद्योगपति प्रदीप जैन पीएनसी आगरा, सुरेशचंद जैन महक ग्रुप दिल्ली, सेवानिवृत्त डीजी पवन जैन भोपाल, सुनील जैन इंडियन वूमेन सूरत सहित समस्त न्यासीगण, सैकड़ों उद्योगपति, डॉक्टर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, अधिवक्ता, पत्रकार, बुद्धिजीवी तथा हजारों की संख्या में श्रावक श्रेष्ठी एवं साधर्मी बंधु उपस्थित रहेंगे।

प्रतिभा सम्मान के क्षेत्रीय संयोजक बालचंद जैन (मंत्री, सोनागिर कमेटी), डॉ. ओमप्रकाश जैन मुरार एवं अनुराग जैन लश्कर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार समारोह में देशभर से बड़ी संख्या में साधर्मी बंधु, प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावक सम्मिलित होंगे। आयोजन समिति द्वारा सभी आगंतुकों के लिए परिवहन, आवास, स्वल्पाहार एवं भोजन की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं। दतिया एवं सोनागिर रेलवे स्टेशन से सोनागिर जी तक आवागमन हेतु वाहनों की भी व्यवस्था की गई है।

सेवा न्यास परिवार एवं प्रतिभा सम्मान टीम ने सभी न्यासियों, चयनित छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों एवं समस्त सजातीय बंधुओं से समारोह में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

प्रतिभा सम्मान समारोह 2025 28 दिसंबर को होगा आयोजित: अखिल भारतीय दिगंबर जैसवाल जैन उपरोचिया समाज कर रहा कार्यक्रम
अखिल भारतीय दिगंबर जैसवाल जैन उपरोचिया समाज की सेवा संस्था, सेवा न्यास आगामी 28 दिसंबर रविवार को प्रातः 8.30 बजे से सूर्यास्त तक अपने नवम प्रतिभा सम्मान समारोह 2025 का आयोजन कर रही है। इस समारोह में समाज की उभरती हुई प्रतिभाओं का अभिनंदन किया जाएगा। अंबाह से पढ़िए, अजय जैन की यह खबर…

अंबाह। अखिल भारतीय दिगंबर जैसवाल जैन उपरोचिया समाज की सेवा संस्था, सेवा न्यास आगामी 28 दिसंबर रविवार को प्रातः 8.30 बजे से सूर्यास्त तक अपने नवम प्रतिभा सम्मान समारोह 2025 का आयोजन कर रही है। इस समारोह में समाज की उभरती हुई प्रतिभाओं का अभिनंदन किया जाएगा और देशभर की 10 चयनित स्वर्णिम प्रतिभाओं को विशेष स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। न्यास के कमलेश जैन, चार्टर्ड अकाउंटेंट ने बताया कि इस वर्ष मुरैना जिले सहित देश भर के सभी जैसवाल जैन समाज के प्रतिभाशाली इस सम्मान के लिए फॉर्म भर सकते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभाओं से आग्रह किया है कि वे निर्धारित तिथि तक फॉर्म जमा करें और इस अवसर का लाभ उठाएँ। फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है। जैन ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह का स्थान जल्द ही घोषित किया जाएगा। उन्होंने कहा कार्यक्रम की तैयारी पूरी तरह व्यवस्थित और विस्तारपूर्वक की जा रही है। समारोह में आने वाले सभी प्रतिभाओं और उनके अभिभावकों के लिए सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इस बार सर्वाधिक ध्यान पंजीयन पर दिया जा रहा है ताकि कोई योग्य प्रतिभागी सम्मान से वंचित न रह जाए।

सम्मान और पात्रता

इस वर्ष सम्मान के लिए पात्र प्रतिभाओं में 10वीं और 12वीं कक्षा में 85ः या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र, किसी भी प्रांत की मेरिट सूची में नाम आने वाले छात्र, इस वर्ष चार्टर्ड अकाउंटेंट, कंपनी सचिव या इंटीग्रेटेड कॉस्ट वॉचिंग बनने वाले छात्र, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, राष्ट्रीय कानून प्रवेश परीक्षा, भारतीय प्रबंधन संस्थान, जीएमएटी या मेडिकल प्रवेश परीक्षा में सफल होने वाले छात्र, ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री में विशेष योग्यता प्राप्त करने वाले, राष्ट्रीय या प्रादेशिक प्रशासकीय एवं शासकीय सेवाओं में चयनित, मेडिकल कॉलेज में पी.जी. में चयनित, राष्ट्रीय या प्रादेशिक स्तर पर खेल, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में उपलब्धि प्राप्त करने वाले तथा राष्ट्रीय अथवा प्रादेशिक स्तर पर पुरस्कार या सम्मान प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागी शामिल हैं।

आवश्यक सुविधाएँ आयोजकों द्वारा मुहैया कराई जाएंगी

कमलेश जैन ने बताया कि सम्मान के लिए चयनित प्रतिभा और उनके साथ आने वाले एक अभिभावक/साथी को रेलवे शयनयान का मार्ग व्यय (असल खर्च) प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा, सभी प्रतिभाओं, अभिभावकों और अतिथियों को आवास, चाय, नाश्ता, भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाएँ आयोजकों द्वारा मुहैया कराई जाएंगी। कमलेश जैन ने कहा यह आयोजन समाज के युवाओं को प्रोत्साहित करने और उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों को पहचान देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी समाजजन इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएँ ताकि योग्य प्रतिभागी कार्यक्रम में शामिल हो सकें।

राजाखेड़ा में 8 सितंबर को निःशुल्क नेत्र शिविर: जैसवाल जैन सेवा न्यास लगाएगा यह परीक्षण शिविर
पीड़ित मानव सेवार्थ जैसवाल जैन सेवा न्यास परिवार द्वारा राजाखेड़ा में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर 08 सितंबर को लगाया जाएगा। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…

मुरैना/राजाखेड़ा। पीड़ित मानव सेवार्थ जैसवाल जैन सेवा न्यास परिवार द्वारा राजाखेड़ा में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर 08 सितंबर को लगाया जाएगा। अखिल भारतीय दिगंबर जैसवाल जैन सेवा न्यास के महामंत्री सीए कमलेश जैन गुरुग्राम ने बताया कि स्व. भगवानदेवी जैन की पुण्य स्मृति में डॉ. भसीन द्वारा संचालित रतन ज्योति चौरिटेबिल ट्रस्ट ग्वालियर के तत्वावधान में जैसवाल जैन सेवा न्यास के सहयोग से राजाखेड़ा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर प्रातः 10 से दोपहर 1 बजे तक लगाया जा रहा है। इस शिविर में सम्मिलित होने वाले मरीजों की निःशुल्क जाँच की जाएगी एवं उचित सलाह तथा मार्ग दर्शन दिया जाएगा।

मरीजों की जाँच के बाद उपचार से संबंधित सभी सुविधाएं रतन ज्योति नेत्रालय, ग्वालियर में उपलब्ध रहेगी। मोतियाबिन्द ऑपरेशन, रेटिना (आँख के पर्दे), काला पानी, भेड़ापन एवं अन्य नेत्र रोगों की जाँच के बाद मरीजों को निःशुल्क परामर्श दिया जाएगा।

चयनित मरीजो के मोतियाबिंद लैंस प्रत्यारोपण ऑपरेशन और आने जाने एवं ठहरने-खाने एवं दवाइयों की निःशुल्क व्यवस्था रहेगी। दूर-पास की नजर का चश्मा भी दिया जाएगा। शिविर आयोजक अभा श्री दिगंबर जैसवाल जैन (उप) सेवा न्यास सीए कमलेश जैन, जैन एसोशिएसन फॉर इंस्पायरिंग न्यू जनरेशन ने शिविर में उपस्थित होकर लाभान्वित होने की अपील की है।

मेधावी श्रुति जैन ने एमबीबीएस डिग्री पाई: आरडी गार्गी मेडिकल कॉलेज उज्जैन से की है पढ़ाई
समाज की मेधावी बेटी श्रुति जैन ने एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त कर अपने परिवार और जैन समाज का मान बढ़ाया है। श्रुति ने यह उपलब्धि आरडी गार्गी मेडिकल कॉलेज उज्जैन से पढ़ाई कर हासिल की है। समाजजनों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाइयां दी हैं। अंबाह/मुरैना से पढ़िए मनोज जैन नायक की यह खबर…

अंबाह/मुरैना। नगर के जैन समाज की होनहार मेधावी बालिका श्रुति जैन ने एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की है। अखिल भारतीय दिगंबर जैसवाल जैन उपरोचियां सेवा न्यास के ट्रस्टी, वरिष्ठ समाजसेवी विमल जैन राजू की सुपुत्री श्रुति जैन ने चिकित्सा शिक्षा में एमबीबीएस के अंतिम पायदान में सफलता प्राप्त कर डॉक्टर की उपाधि प्राप्त की है। अब श्रुति जैन डॉक्टर श्रुति जैन के नाम से पहचानी जाएगी। डॉ. श्रुति अंबाह के वयोवृद्ध समाजसेवी सुमतिचंद जैन की नातिनी है। श्रुति ने इस उपलब्धि से अपने परिवार एवं समाज का नाम रोशन किया है। डॉ. श्रुति ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिजनों एवं शिक्षकों को दिया है। उन्होंने बताया कि किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए परिश्रम अति आवश्यक है। लगन के साथ मेहनत करने से अपना लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। मेडिकल कॉलेज आरडी गार्गी उज्जैन से मेडिकल डिग्री प्राप्त करने पर सभी शुभचिंतकों एवं इष्ट मित्रों में खुशी का माहौल है। सभी लोग अपने-अपने माध्यम से बधाई दे रहे हैं।

इन्होंने दी श्रुति को बधाइयां

श्रुति जैन के डॉक्टर बनने पर सेवा न्यास परिवार से प्रदीप जैन (पीएनसी) आगरा, सीए कमलेश जैन गुरुग्राम, सीए अजय जैन कोटा, सन्मति फाउंडेशन से महेंद्र जैन मधुवन, अनिल जैन, एपीपीएस परिवार से अजय जैन शिवपुरी, रवींद्र जैन जमूसर भोपाल, रूपेश जैन दिल्ली, अनिल जैन मकराना, स्यादवाद युवा क्लब, जैसवाल जैन युवाजन दिल्ली, वात्सल्य समूह शिवपुरी, जैन मित्र मंडल मुरैना, शांतिनाथ सेवा संघ, जिनेश जैन अंबाह, मोहित जैन चीकू सहित अनेकों संस्थाओं ने उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।