भिंड। श्री भारत वर्षीय दिगंबर जैन महासभा की महिला जिलाध्यक्ष रानी जैन ने अपनी सास स्व. मीरा देवी जैन की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी पावन स्मृति को नमन करते हुए सेवा कार्य किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने पति मोनू जैन के साथ साधु-संतों एवं असहाय जरूरतमंद लोगों को भोजन के पैकेट वितरित किए। अध्यक्ष रानी जैन ने कहा कि पुण्यतिथि केवल दिवंगत आत्मा को स्मरण करने का अवसर नहीं, बल्कि उनके अच्छे संस्कारों और मानवीय मूल्यों को सेवा के माध्यम से आगे बढ़ाने का दिन भी है।
जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाना स्व. मीरा देवी जैन की स्मृति को सच्ची श्रद्धांजलि है। इस सेवा कार्य के माध्यम से परिवार ने समाज में सेवा, करुणा और मानवता का संदेश दिया। टीम रोटी बैंक द्वारा परिवार के इस सेवाभावी प्रयास की सराहना करते हुए स्व.मीरा देवी जैन को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।







