नौगामा। घाटोल नगर में आर्यिका श्री अनंत मति माताजी के सानिध्य में संस्कार शिविर का आयोजन किया गया। नौगामा नगर की आठ बालिकाओं ने संस्कार शिविर में भाग लिया। घाटोल नगर में आर्यिका अनंत मति माताजी के सानिध्य में संस्कार शिविर चल रहा है। जिसमें जैन समाज के आसपास के गांव से 200 लड़कियों ने संस्कार शिविर में भाग लिया। नौगामा गांव से आठ लड़कियों ने इसमें भाग लिया। जिसमें माताजी ने बच्चों को कुछ अच्छे संस्कारों के माध्यम से यह नियम दिए गए कि हमें रात्रि भोजन नहीं करना है। दूसरे धर्म में शादी नहीं करना है, महीने में एक बार एकासन उपवास करना है। अपने कुल को लज्जित नहीं करना है। अपने कुल की मर्यादा के अनुसार चलना है।
इन नियमों पर भी चलने की प्रेरणा दी
प्रातः काल में माता-पिता को प्रणाम और वंदन करना है। रात को 9 के बाद मोबाइल नहीं चलाना और मोबाइल में अश्लील नहीं देखना है एवं साधु संतों के प्रवचन के माध्यम से हमें संस्कारवान बना है एवं हमारे कुल जाति एवं धर्म के अनुसार अपना आचरण करना है। ऐसे अनेक प्रकार से संस्कार से बच्चों को मार्गदर्शन किया, जो हमारे बच्चों को अच्छा बनाने में मदद करेंगे। जिन बालिकाओं ने शिविर में भाग लिया था, उन्हें श्रीफल एवं सफेद साड़ी गिफ्ट की गई। उन्हें बहुत लाभ मिला।
घाटोल की बालिका ने आजीवन ब्रह्मचर्य का नियम
मेरी तरफ से सभी को बहुत-बहुत अनुमोदना। बालिकाओं ने इन संस्कारों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बहुत सी बालिकाओं ने रात्रि भोजन एवं शादी तक ब्रह्मचर्य का नियम लिया एवं घाटोल की एक बालिका द्वारा आजीवन ब्रह्मचर्य का नियम लिया गया। नोगामा नगर की ओर से मनीषा नानावटी ने बालिकाओं का नेतृत्व किया। यह जानकारी जैन समाज प्रवक्ता सुरेश चंद्र गांधी ने दी।







