बकस्वाहा। तहसील क्षेत्र के सुविख्यात पावन पवित्र श्री दिगम्बर जैन सिद्धक्षेत्र रेशंदीगिरि नैनागिरि में मोक्ष/मुकुट सप्तमी पर जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पारसनाथ का 2803वां निर्वाण महोत्सव श्रद्धा भक्ति पूर्वक विविध कार्यक्रमों के साथ हुआ। इस अवसर पर भगवान पारसनाथ का महामस्तकाभिषेक ,शांतिधारा के साथ निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। इन तीनों मुख्य अवसर पर बरायठा निवासी सुनीलकुमार जैन नेहा जैन एपी बाम परिवार को प्रथम अभिषेक करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इसकी उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं ने अनुमोदना की। इस सम्पूर्ण कार्यक्रम को विधि-विधान से पं. अशोक कुमार बम्हौरी ने संपन्न करवाया। इस पावन अवसर पर आयोजित महामस्तकाभिषेक, शांतिधारा तथा निर्वाण लाडू अग्रणी समर्पित करने का सौभाग्य पीयूष जैन परिवार दिल्ली , लालचंद्र शास्त्री पुलकित शास्त्री सागर , सुनील चंदेरिया बरायठा, नितिनकुमार प्रकाश कुमार बन्ना बकस्वाहा ,अनिल कुमार बण्डा , अशोक कुमार कर्रापुर , अनुज कुमार विदित जैन वलेह वाले सागर, शीलरानी संजीव जैन बापू पथरिया आदि को प्राप्त हुआ।
इनको भी मिला सौभाग्य
इस मौके पर न्यायमूर्ति विमला जैन, सुरेश जैन आईएएस भोपाल, संतोषकुमार बैटरी वाले, देवेंद्र लुहारी सागर , राजेश रागी बकस्वाहा, दामोदर सेठ, कमल डेवडिया शाहगढ़, डॉ.पूर्णचंद्र, सुरेशचंद्र कपिल कुमार गूगरा बण्डा , प्रमोद पाटनी बड़ामलहरा, निर्मल बारौ घुवारा ,मोतीलाल सांधेलिया ,सतीन्द्र लोहिया दलपतपुर , सुरेश सिंघई सुनवाहा आदि को भी सौभाग्य प्राप्त हुआ।
समाजजनों का सम्मान किया गया
इसी मौके पर शाह हरिशचन्द्र परिवार बकस्वाहा को वरदत्त विश्राम भवन के एक कमरे में सहयोग प्रदान करने तथा सिद्धार्थ जैन बरा को पर्वत पर सोलर पावर प्लांट में सहयोग प्रदान करने पर अभिवादन किया गया। इस अवसर पर अर्चना सांधेलिया दलपतपुर, रानी सचिन जैन सागर के संयोजकत्व में आयोजित लाडू सजाओं प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार बिमला सांधेलिया दलपतपुर, द्वितीय आस्था जैन नैनधरा, तृतीय सोना जैन दलपतपुर तथा सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। दोपहर में वृहद पौधरोपण किया गया। दोपहर में प्रबंध समिति तथा सायंकाल ट्रस्ट कमेटी की बैठक में जैन तीर्थ रेशंदीगिरि नैनागिरि के विकास के लिए विविध प्रस्ताव पारित किए गए।






