इंदौर। दशलक्षण महापर्व के अवसर पर रविवार को उत्तम सत्य धर्म के दिन स्कीम 78 में श्री 1008 चिंतामणी पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में अभिषेक और शांतिधारा करने के लिए 11 परिवारों ने पूर्ण श्रद्धा और भक्ति के साथ सहभागिता करते हुए धर्मलाभ लिया। संचालन करते हुए डीके जैन ने बताया कि दशलक्ष्ण महापर्व में उत्तम सत्य धर्म के दिन श्री 1008 चिंतामणी पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर, स्कीम 78 में 11 परिवारों ने शांतिधारा करने का सौभाग्य प्राप्त किया। इसमें विकास जैन श्रडठ, विजय जैन, विकास हर्ष जैन, शैलेंद्र जैन देवेंद्र जैन, हनि जैन, सन्नी जैन, अक्षत जैन, जीतो के बच्चों सहित सैकडों श्रावृकों ने अभिषेक कर सत्य धर्म में अपने जीवन को पुण्यशाली बनाया। उन्होंने बताया कि दशलक्षण महापर्व में स्कीम 78 में प्रतिदिन आस्था का सैलाब उमड रहा है। प्रातः अभिषेक शांतिधारा, पूजन, शास्त्र वाचन, शिविरार्थियों को आहार करवाया जा रहा है। नित्य आरती, प्रवचन किए जा रहे हैं। रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम में सैकडों की संख्या में परिवार शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त कर रहे हैं। मंदिर परिसर भगवान पार्श्वनाथ के जयकारों से गुंजायमान होता रहा। भजनों पर श्रद्धालुओं ने जमकर भक्ति कर श्रीजी की आराधना की। उल्लेखनीय है कि पूरे आयोजन का संचालन डीके जैन कर रहे हैं।

धार्मिक चित्रकला प्रतियोगिता में दिखाया उत्साह

श्री 1008 चिन्तामणी पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर, स्कीम 78 में रविवार को अपरान्ह 3.30 से 5 बजे तक धार्मिक चित्रकला प्रतियोगिता पुलक मंच महिला जागृति मंच और प्रायोजक प्राइमरी स्टेप पब्लिक स्कूल की संचालिका वैशाली जिग्नेश जैन की ओर से रखी गई। दशलक्षण पर्व आयोजन समिति के चेयरमैन समाजरत्न नवीन जैन गाजियाबाद, दिगंबर जैन समाज स्कीम नंबर 78 एवं भारतवर्षीय तीर्थ क्षेत्र रक्षा कमेटी मध्यांचल और संगठन मंत्री दिगंबर जैन महासमिति मध्यांचल के अध्यक्ष डीके जैन, दशलक्षण पर्व आयोजन समिति के मुख्य संयोजक राजेश जैन के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम रखा गया। इसमें समाज के युवा और बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया और एक से बढ़कर एक चित्र बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

इस अवसर पर यह समाजजन रहे मौजूद

अभिषेक और शांतिधारा के कार्यक्रम में समाजरत्न नवीन जैन, राजेश जैन, विकास जैन, डॉ.यूसी जैन, राजकुमार घाटे, कैलाशचंद जैन, डीके जैन, मनीष जैन स्कीम 114, राहुल मोदी, विकास जैन, महेंद्र जैन दादा, शैलेंद्र जैन, सपना काला, सुनीता मनोज जैन, मनोहरलाल जैन मनोज जैन, पवन जैन, मिनी अनिकेत जैन, अर्चना कुरकुटे, हनी जैन, शैलेष जैन स्कीम 114, योगेश जैन, अमित जैन, निशा जैन, पवन जैन, अक्षत जैन, सौरभ जैन, मयंक जैन सहित बड़ी संख्या में समाजजन, महिला मंडल, युवा मंडल, गिरनार ग्रुप तथा पुलकमंच के सदस्य और पदाधिकारी मौजूद रहे।