जयपुर (श्रीफल साथी)। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन राजस्थान रीजन जयपुर के तत्वावधान में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप जैन भारती द्वारा 25 अगस्त 2026 को गायत्री नगर, महारानी फार्म, जयपुर स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री वर्धमान स्तोत्र पाठ का आयोजन किया गया। शाम 7 बजे से आयोजित कार्यक्रम में 64 रिद्धि-सिद्धि मंत्रों से युक्त दीपों द्वारा श्रद्धा एवं भक्ति के साथ आराधना की गई।
कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भक्ति और उल्लास के साथ धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता की।
मुख्य संयोजक ने किया दीप प्रज्ज्वलन
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक ज्योति-अरुण शाह ने मुख्य दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। धार्मिक वातावरण में श्रद्धालुओं ने श्री वर्धमान स्तोत्र का पाठ करते हुए दीप अर्चना की।
पदाधिकारियों एवं सदस्यों का किया सम्मान
कार्यक्रम में जैन भारती की अध्यक्ष प्रमिला आलोक शाह, सचिव अनिला अशोक गंगवाल एवं कोषाध्यक्ष ममता रवि शाह ने जयपुर रीजन तथा वात्सल ग्रुप, नवकार ग्रुप, गुलाबी नगर ग्रुप और जयपुर मेन ग्रुप के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का तिलक, माला, दुपट्टा एवं पगड़ी पहनाकर सम्मान किया।
आयोजन में मिला विशेष सहयोग
जैन भारती ग्रुप की अध्यक्ष प्रमिला आलोक शाह ने बताया कि कार्यक्रम में मंदिर प्रबंध समिति, विधानाचार्य पं. अजीत शास्त्री, उदयभान जैन, अनीता बडजात्या एवं ज्योति जैन का विशेष सहयोग रहा।
बड़ी संख्या में समाजजनों ने की सहभागिता
कार्यक्रम में रीजन के अध्यक्ष सुनील-सुमन बज, कोषाध्यक्ष प्रमोद जैन, विभिन्न ग्रुपों के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा मंदिर प्रबंध समिति के मंत्री राजेश वोहरा, राकेश छाबड़ा, पदम झांझरी, वसंत बाकलीवाल, संतोष गंगवाल एवं अनिल बीना टोंग्या, कैलाश छाबड़ा, अशोक विधानसभा वाले, एडवोकेट विमल जैन, अनिल गोधा सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।
महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भक्ति और भजनों के साथ दीप अर्चना कर धर्मलाभ लिया।
अरुण शाह ने किया संचालन
धार्मिक एवं सामाजिक सहभागिता से परिपूर्ण इस कार्यक्रम का संचालन अरुण शाह ने किया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह एवं भक्तिभाव देखने को मिला।
27 अगस्त को होगा 700 अर्घ्य का विधान
युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने बताया कि मंदिर प्रबंध समिति द्वारा गायत्री नगर मंदिर में रक्षाबंधन महापर्व के अवसर पर 27 अगस्त को प्रातः 8 बजे विधान आयोजित किया जाएगा।
इस विधान में 700 अर्घ्य समर्पित किए जाएंगे। आयोजन को लेकर समाजजनों में उत्साह है।







