आगरा। गुदड़ी मंसूर खां स्थित श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान के 15वें दिन धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुए। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। भक्तों ने धार्मिक क्रियाओं में सहभागिता कर पुण्यार्जन किया और भगवान शांतिनाथ की आराधना की। कार्यक्रम के अंतर्गत दीप प्रज्वलन एवं चित्र अनावरण की श्रृंखला में श्री दिगंबर जैन शिक्षा समिति, हरीपर्वत की ओर से दीप प्रज्वलन की धार्मिक क्रिया संपन्न कराई गई। समिति के पदाधिकारियों, ट्रस्टियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं समाज बंधुओं ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता करते हुए विधान की मंगल भावना की।

इनकी रही मौजूदगी

इस अवसर पर श्री दिगंबर जैन शिक्षा समिति के अध्यक्ष एवं ट्रस्टी प्रदीप जैन पीएनसी, जितेंद्र जैन, मनीष जैन ठेकेदार, भोलानाथ जैन, विमलेश जैन,अखिल बरोलिया, अमित जैन, उप प्रबंधक रूपेश जैन तथा मंदिर मंत्री राकेश जैन पार्षद सहित अनेक समाजबंधु मौजूद रहे। जैन मिलन सखी बेलनगंज की सदस्यों ने भी दीप प्रज्वलन की धार्मिक क्रिया में सहभागिता की। विधान में नरेश जैन, वीरेंद्र जैन, रविंद्र जैन, प्रमोद जैन, धर्मेंद्र जैन, धर्मेश जैन, मोहित जैन, सुभाष जैन सहित मंदिर एवं शिक्षा समिति से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इनकी सहभागिता की हो रही सराहना

उषा मार्शल, वंदना जैन, सुशीला जैन, शशि जैन, अल्पना जैन, विजय जैन, कुसुम जैन, सुनीता जैन एवं सुमन जैन सहित ज्ञान महिला मंडल की महिलाओं ने भी श्रद्धापूर्वक सहभागिता की। समाजबंधुओं ने आयोजन की सफलता के लिए सभी सहयोगियों की अनुमोदना करते हुए आभार व्यक्त किया। विधान के अंतिम चरण में पहुंचने के साथ ही मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का उत्साह और भी बढ़ता जा रहा है।