इंदौर। शहर की विधानसभाओं में श्रेष्ठ कार्य करने वाले बाबा यानी विधायक महेंद्र हार्डिया विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 में हमेशा जनसहयोग और जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित करने वाले विधायक के रुप में सबसे आगे हैं। उनके अपने पार्षदगण भी क्षेत्र के लिए नए कीर्तिमान बनाने के लिए अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। महापौर पुष्यमित्र भार्गव और नगर निगम के सहयोग से पिपल्याहाना गांव में शासकीय स्कूल का कायाकल्प हो रहा है। वार्ड क्रमांक 50 पार्षद राजीव जैन ने एकीकृत शासकीय हाई स्कूल पिपल्याहाना के नवनिर्माण का जो सपना कहें या संकल्प। जो नेमी प्रभु के आशीर्वाद से वह अब साकार होते दिखाई दे रहा है।

भावुक हो गए पार्षद राजीव के पिताजी

आज बच्चे जरूर टिन शेड में पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन जल्दी ही उन्हें उनके गांव में नवनिर्मित स्कूल भवन जो 14 हजार स्क्वायर फीट में तीन मंजिला स्कूल भवन की सौगात मिलेगी। क्षेत्र के शासकीय स्कूल का कायाकल्प अपने अंतिम चरणों में हैं। इस स्कूल में पार्षद राजीव जैन हमेशा दौरा करते रहते हैं इसी के चलते रविवार को अपने पिता नरेशकुमार जैन के साथ स्कूल बिल्डिंग का अवलोकन करने आए। सरकारी स्कूल के नवनिर्मित भवन को देखकर उनके पिताजी की आंखें नम हो गई।

बच्चों को अच्छी सुविधाएं मिलें यह सकारात्मक भाव

वह कहने लगे हम लोगों ने बचपन में शासकीय स्कूलों में ही पढ़ाई की थी लेकिन, इस तरह की विशाल बिल्डिंग में पढ़ाई करना उस जमाने में सोच भी नहीं सकते थे। लेकिन राजीव तुमने अपने परिवार व दिगंबर जैन समाज के साथ साथ जनमानस का विश्वास जीता है। यहां तुम्हारे अंदर शिक्षा के प्रति और बच्चों को अच्छी सुविधाएं मिलें यह सकारात्मक भाव है, जो बहुत अच्छे व सच्चे भाव है। लगातार तीन बार सर्वश्रेष्ठ पार्षद का अवॉर्ड ऐसे नहीं मिला।

राजीव! ज्ञान के मंदिर में तुम्हारा सहयोग सदियों तक याद रहेगा

आपने यहां सोचा कि इस प्रतिस्पर्धा के दौर में गांव के बच्चों का भी हक़ है कि उन्हें हर एक सुविधा उपलब्ध हो। ऐसे तो मोहन सरकार सांदीपनि विद्यालय के माध्यम से योग्य प्रयास कर रहे हैं। राजीव आप ने जो सपना देखा है। इस ज्ञान के मंदिर में तुम्हारा सहयोग सदियों तक याद रहेगा। इस बात पर पार्षद की भी आंख भर आई। ऐसे सच्चे मन से अच्छे भाव से जनप्रतिनिधि अपना कार्य में मेहनत लगन से करें तो परिणाम सौ प्रतिशत ही आएगा।