इंदौर। आचार्य सुनीलसागर जी महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में दिगम्बर जैन सामाजिक संसद एवं महिला प्रकोष्ठ द्वारा इंदौर की समस्त महिलाओं के सम्मान में इंदौर स्तरीय वृहद महिला सम्मेलन का आयोजन शनिवार को किया गया। यह आयोजन नेमी नगर जैन कॉलोनी स्थित घूंघट गार्डन में दोपहर में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धीरेन्द्रकुमार सिंह कासलीवाल रहे। आयोजन में ड्रेस कोड लाल चूंदड़ी रखा गया था और समापन पर वात्सल्य भोज का आयोजन किया गया। सम्मेलन में महिलाओं की प्रतिभा, पाक कला, परिवार और संस्कृति से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं सम्मान समारोह आयोजित किए गए।

1001742439.jpg

इनको किया सम्मानित

इसमें मिसेस शेफ कॉम्पिटिशन के तहत यलो थीम व्यंजन की टेस्ट व प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता हुई, प्रतिभा सम्मान के अंतर्गत शासन, प्रशासन, शिक्षा और चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसमें श्रीफल जैन न्यूज मीडिया समूह की संपादक रेखा संजय जैन, मीना झांझरी, वीणा सेठी, प्रगति जैन, रंगशाला प्रोडक्शन की डायरेक्टर साधना मादावत सहित अन्य महिला प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित करने वालों में धीरेंद्र कासलीवाल, गिरीश गिन्नी परिवार, कैलाश वेद सहित अन्य अतिथि शामिल रहे।

फैशन शो एवं कॉम्पिटिशन हुआ

साथ ही संयुक्त परिवार अभिनंदन में 3 व 3 से अधिक भाईयों वाले ऐसे परिवार जिनका किचन एक हो उनका अभिनंदन किया गया। माता-पिता सम्मान में 3 व 3 से अधिक संतान वाले माता-पिता को सम्मानित किया गया, आर्या परिवेशण के तहत 18 से 50 वर्ष तक की महिलाओं के लिए भारतीय परिवेश साड़ी को विविध प्रकार से पहनने की फैशन शो एवं कॉम्पिटिशन हुआ तथा इंदौर गॉट टैलेंट के माध्यम से दर्शकों के लिए क्विज और लकी ड्रॉ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का समन्वय आयुषी बाकलीवाल, ज्योति सेठी, मधु जैन, स्मिता गंगवाल द्वारा किया गया। आयोजक दिगम्बर जैन समाज सामाजिक संसद एवं महिला प्रकोष्ठ तथा निवेदक सकल दिगम्बर जैन समाज, इंदौर रहा।संचालन अनामिका बाकलीवाल ने किया।

यह रही प्रतियोगिता की संयोजक

मिसेस शेफ कॉम्पिटिशन की संयोजक मनाली तलाटी, प्रीति जैन, सरिता काला, सुनीता अजमेरा

प्रतिभा सम्मान की संयोजक ज्योति सेठी, श्वेता काला, रुचि चौबिसिया, आँचल जैन, आभा गंगवाल संयुक्त परिवार अभिनंदन की संयोजक माधुरी जैन, उषा डोसी, मीरा जैन, ऋतु काला, लीना जैन, माता-पिता सम्मान की संयोजक तृप्ति जैन, शिवांगी जैन, रमा जैन, नील जैन, सपना पापड़ीवाल, आर्या परिवेश की संयोजक आयुषी सीमा, प्रीति गांधी, ऋतिका जैन, संजना जैन, नीता जैन, पूजा बाकलीवाल, कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर आयुषी बाकलीवाल, ज्योति सेठी, मधु जैन, स्मिता गंगवाल,

इस अवसर पर यह रहे मौजूद

पदाधिकारी गण में विनय बाकलीवाल, देवेन्द्र सोंगानी महामंत्री, पिकेश टोंग्या, जैनेश झांझरी, अनामिका बाकलीवाल, प्रतिभा जैन, माधुरी जैन, राजकुमार पाटोदी, कैलाश वेद, सुरेन्द्र बाकलीवाल, निर्मल सेठी, मुकेश टोंग्या, महावीर जैन (युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष), चिंतन जैन (महामंत्री), डीके जैन, सौरभ पाटोदी, ऋषभ पाटनी, कमलेश कासलीवाल, सतीश जैन इलाहाबाद, मनीष अजमेरा, संजय जैन, राजेश जैन, मनोज सेठी, अनिल जैन जेनेको, सुधीर जैन आदि मौजूद रहे।

इनका रहा सहयोग

कैलाश लुहाड़िया (अध्यक्ष), डॉ. गिरीश पाटोदी (महामंत्री), इंद्रकुमार सेठी (मुख्य संयोजक), संदीप गंगवाल (सहसंयोजक) का सहयोग रहा।